Kanhaiya Nagar Knife Attack: दिल्ली के कन्हैया नगर इलाके में शराब के ठेके के बाहर दो युवकों पर चाकू से हमला किए जाने का मामला सामने आया है। केशव पुरम थाना क्षेत्र में हुई इस वारदात में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल है। घटना के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए।
पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपियों तक पहुंचने के लिए घटनास्थल और आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज की जांच की जा रही है।
बीड़ी को लेकर शुरू हुआ विवाद
Kanhaiya Nagar Knife Attack:मृतक की पहचान भवानी प्रसाद के रूप में हुई है। घायल युवक का नाम आसाराम बताया गया है, जो उत्तर प्रदेश का रहने वाला है।
परिजनों के मुताबिक, दोनों युवक कन्हैया नगर में शराब के ठेके के पास मौजूद थे। इसी दौरान कुछ युवकों ने भवानी से बीड़ी मांगी। आरोप है कि बीड़ी देने से मना करने के बाद दोनों पक्षों के बीच कहासुनी शुरू हो गई।
हालांकि, पुलिस की जांच में अभी विवाद की पूरी वजह और घटनाक्रम की पुष्टि होना बाकी है।
चाकू से हमला कर आरोपी फरार
Kanhaiya Nagar Knife Attack:कहासुनी के बाद मामला बढ़ गया और दोनों युवकों पर चाकू से हमला किए जाने का आरोप है। हमले में भवानी प्रसाद गंभीर रूप से घायल हो गए। आसाराम को भी चाकू से चोट लगी।
वारदात के बाद आरोपी मौके से भाग निकले। आसपास मौजूद लोगों के बीच अफरा-तफरी मच गई।
बीट स्टाफ ने दोनों को पहुंचाया अस्पताल
Kanhaiya Nagar Knife Attack:पुलिस के मुताबिक, इलाके में गश्त कर रहे बीट स्टाफ को घटना की जानकारी मिली तो वे मौके पर पहुंचे। बलराम चोपड़ा और मनोज गोस्वामी ने दोनों घायल युवकों को अस्पताल पहुंचाने में मदद की।
बताया गया कि मौके पर मौजूद लोगों से सहायता मांगी गई, लेकिन कोई आगे नहीं आया। इसके बाद पुलिसकर्मियों ने ऑटो रुकवाकर दोनों घायलों को अस्पताल पहुंचाया।
अस्पताल में डॉक्टरों ने

