Rewari Murder Case CCTV FootageRewari Murder Case CCTV Footage
Spread the love

Rewari Murder Case CCTV Footage;हरियाणा के रेवाड़ी जिले में एक दिल दहला देने वाला हत्या का मामला सामने आया है, जहां आपसी रंजिश के चलते एक 40 वर्षीय शख्स की बेरहमी से जान ले ली गई। मृतक की पहचान जितेंद्र यादव के रूप में हुई है, जो खेती-बाड़ी संभालता था। आरोप है कि इस सनसनीखेज वारदात को उसके ही बचपन के एक दोस्त और उसके दो साथियों ने मिलकर अंजाम दिया है। यह पूरी खौफनाक घटना पास लगे एक सीसीटीवी कैमरे में स्पष्ट रूप से कैद हो गई है, जिसके आधार पर पुलिस अब आरोपियों की धरपकड़ में जुटी है।

सुनसान इलाके में रची गई साजिश, थार से उतरकर किया गया हमला

Rewari Murder Case CCTV Footage;पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, यह घटना रेवाड़ी के मॉडल टाउन थाना क्षेत्र के अंतर्गत भाड़ावास रोड पर स्थित एचपीसीएल (HPCL) प्लांट के पास एक सुनसान इलाके में हुई। सोमवार की दोपहर करीब 3 बजे जितेंद्र अपनी बाइक से डेयरी के लिए निकले थे और शाम को उन्हें गांव के बस अड्डे पर भी देखा गया था। सीसीटीवी फुटेज में सामने आया है कि आरोपी एक काली थार (Black Thar) गाड़ी में सवार होकर आए थे।

थार जब एक सुनसान और संकरे रास्ते पर रुकी, तो जितेंद्र भी गाड़ी से नीचे उतरे और सड़क किनारे टॉयलेट करने लगे। इसी दौरान घात लगाए बैठे आरोपियों में से एक ने पीछे से आकर दोनों हाथों का पूरा जोर लगाकर जितेंद्र के सिर पर लोहे की रॉड से ताबड़तोड़ चार बार वार कर दिया। हमले के बाद आरोपी अपनी गाड़ी में बैठकर मौके से फरार हो गए।

सीसीटीवी फुटेज बना सबसे बड़ा सुराग, पुलिस ने दर्ज किया हत्या का मामला

Rewari Murder Case CCTV Footage;घटना की सूचना मिलने पर मॉडल टाउन थाना पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। पुलिस जांच में सामने आया कि मृतक जितेंद्र यादव करीब पांच साल तक विदेशों (दो-तीन देशों) में भी रहा था। करीब तीन साल पहले उनके पिता का निधन हो गया था, जिसके बाद परिवार के कहने पर वह वापस लौट आए और तब से खेती-बाड़ी कर रहे थे।

उनके परिवार में एक 18 साल का बेटा और 15-16 साल की बेटी है। पुलिस ने परिजनों की शिकायत के आधार पर मुख्य आरोपी (जो मृतक का बचपन का दोस्त बताया जा रहा है) और उसके दो अन्य साथियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए कई पुलिस टीमों का गठन किया गया है।

read this Jaipur Jewelry Shop Theft CCTV Video;जयपुर में शातिर चोरनियों का कारनामा: ग्राहक

You missed