HoroscopeHoroscope
Spread the love

लेखक: आचार्य इंदु प्रकाश, संपादित: रवि‍न्‍द्र सिंह

Horoscope : 7 सितंबर 2026, सोमवार को भाद्रपद कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि है और आज अजा एकादशी का व्रत रखा जा रहा है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इस दिन भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की पूजा करने से सुख-समृद्धि और आर्थिक उन्नति का आशीर्वाद प्राप्त होता है। ज्योतिषीय दृष्टि से भी आज का दिन खास है, क्योंकि बुध दोपहर 1 बजकर 34 मिनट पर कन्या राशि में प्रवेश करेंगे।

आज एकादशी तिथि शाम 5:05 बजे तक रहेगी। वहीं वरियान योग देर रात 3:38 बजे तक और पुनर्वसु नक्षत्र शाम 6:14 बजे तक रहेगा। ग्रहों और नक्षत्रों की इस स्थिति का असर सभी 12 राशियों के जीवन पर अलग-अलग देखने को मिलेगा। आइए जानते हैं आचार्य इंदु प्रकाश के अनुसार आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा।

Horoscope 🐏 मेष राशि (Aries)

मेष राशि वालों के लिए आज का दिन कामकाज के लिहाज से अच्छा रहेगा। महत्वपूर्ण जिम्मेदारियों को पूरा करने में आपका अधिक समय लग सकता है, लेकिन प्रयास सफल होंगे। परिवार में आपसी प्रेम और सामंजस्य बढ़ेगा। अचानक कोई बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है, जिसे आप अच्छी तरह निभाएंगे।

आर्थिक क्षेत्र में लाभ के नए अवसर सामने आएंगे और आपकी स्थिति पहले की तुलना में मजबूत होगी। दांपत्य जीवन में नजदीकियां बढ़ेंगी। राजनीति से जुड़े लोगों की सामाजिक गतिविधियों में रुचि बढ़ सकती है। किसी भी महत्वपूर्ण काम से पहले माता-पिता का आशीर्वाद लेना आपके लिए शुभ रहेगा।

शुभ रंग: नारंगी
शुभ अंक: 4

Horoscope 🐂 वृष राशि (Taurus)

वृष राशि के जातकों के लिए आज का दिन खुशियों से भरा रह सकता है। किसी रिश्तेदार को उधार दिए गए पैसे वापस मिलने से आर्थिक राहत मिलेगी। इस धन का उपयोग आप अपनी योजनाओं को पूरा करने में कर सकते हैं।

मीडिया से जुड़े लोगों को काम में फायदा मिल सकता है। निजी क्षेत्र में नौकरी करने वालों को प्रमोशन या करियर से जुड़ी अच्छी खबर मिलने की संभावना है। बच्चों की ओर से प्रसन्नता मिलेगी। इंजीनियरिंग के विद्यार्थियों को आगे बढ़ने के नए अवसर प्राप्त होंगे और वे पढ़ाई से जुड़े महत्वपूर्ण काम पूरे करने में व्यस्त रहेंगे। जीवनसाथी के साथ संबंध मधुर रहेंगे।

शुभ रंग: पीला
शुभ अंक: 1

Horoscope 👬 मिथुन राशि (Gemini)

मिथुन राशि वालों के लिए दिन सकारात्मक रहेगा, लेकिन सफलता के लिए मेहनत जारी रखनी होगी। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले विद्यार्थियों को अपनी तैयारी में और अनुशासन लाने की जरूरत है। ऑफिस में मोबाइल फोन का अनावश्यक इस्तेमाल आपकी कार्यक्षमता और छवि दोनों प्रभावित कर सकता है।

स्वास्थ्य से जुड़ी किसी परेशानी के लिए विशेषज्ञ डॉक्टर की सलाह लेना बेहतर रहेगा। यदि नया कारोबार शुरू करने की योजना है तो किसी अनुभवी व्यक्ति से मार्गदर्शन अवश्य लें। बच्चों के साथ मनोरंजन के पल बिताने का अवसर मिलेगा। सरकारी विभाग से जुड़े लोगों के पद या जिम्मेदारियों में वृद्धि हो सकती है। वेतन बढ़ने के भी योग बन रहे हैं।

शुभ रंग: गुलाबी
शुभ अंक: 5

Horoscope 🦀 कर्क राशि (Cancer)

कर्क राशि के लिए आज का दिन उतार-चढ़ाव वाला रह सकता है। विद्यार्थियों को उनकी मेहनत का अच्छा परिणाम मिलेगा। वैवाहिक जीवन में खुशियां बनी रहेंगी और धार्मिक गतिविधियों में आपकी भागीदारी बढ़ सकती है। किसी धार्मिक कार्यक्रम या अनुष्ठान में शामिल होने का अवसर मिल सकता है।

आर्थिक स्थिति मजबूत होने के संकेत हैं, हालांकि अनावश्यक खर्चों पर नियंत्रण रखना जरूरी होगा। विद्यार्थी अपने अधूरे प्रोजेक्ट पूरे कर सकते हैं। स्वास्थ्य सामान्य और अच्छा रहेगा। आज अपनी प्राथमिकताओं पर ध्यान देने से कई जरूरी काम समय पर पूरे हो सकते हैं।

शुभ रंग: पीच
शुभ अंक: 9

Horoscope 🦁 सिंह राशि (Leo)

सिंह राशि वालों के लिए आज लाभ और सफलता का दिन साबित हो सकता है। कार्यक्षेत्र में अटके हुए काम दोबारा गति पकड़ेंगे और कई परेशानियां कम होंगी। परिवार के लोग आपके किसी काम की सराहना कर सकते हैं।

नौकरी में सकारात्मक बदलाव देखने को मिल सकता है। पुराने कर्ज को चुकाने का अवसर मिलेगा। विद्यार्थियों की पढ़ाई के प्रति रुचि बढ़ेगी। प्रेम संबंधों में भी अच्छा समय रहेगा और पार्टनर के साथ बाहर घूमने या डिनर का कार्यक्रम बन सकता है। आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी और निवेश की योजना पर विचार किया जा सकता है। दांपत्य जीवन में प्रेम और समझ बढ़ेगी।

शुभ रंग: मैजेंटा
शुभ अंक: 6

Horoscope 👧 कन्या राशि (Virgo)

कन्या राशि वालों के लिए आज का दिन विशेष रूप से अच्छा रहने वाला है। आर्थिक मोर्चे पर मजबूती आएगी और लंबे समय से चल रही कोई EMI पूरी हो सकती है। फैशन डिजाइनिंग से जुड़े लोगों को काम में अच्छे अवसर मिलेंगे। ऑनलाइन कारोबार करने वालों को बड़ा ऑर्डर प्राप्त होने की संभावना है।

परिवार का माहौल पहले से बेहतर होगा और जीवनसाथी के साथ संबंधों में मधुरता आएगी। संतान से जुड़ी कोई अच्छी खबर मन प्रसन्न कर सकती है। विरोधियों पर आपका प्रभाव बना रहेगा। खास बात यह है कि आज जिन लोगों ने कभी आपका विरोध किया, वे भी किसी काम में आपकी सलाह ले सकते हैं। सामाजिक स्तर पर आपकी मेहनत और कार्यक्षमता के लिए सम्मान मिल सकता है।

शुभ रंग: लाल
शुभ अंक: 3

Horoscope ⚖️ तुला राशि (Libra)

तुला राशि वालों के लिए आज का दिन सामान्य रहेगा। अपनी सेहत और खानपान पर विशेष ध्यान दें। खर्च बढ़ने की वजह से बजट प्रभावित हो सकता है, इसलिए आमदनी और खर्च के बीच संतुलन बनाकर चलना जरूरी होगा।

किसी नए काम या क्षेत्र में आपकी रुचि जाग सकती है। वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का इस्तेमाल बिल्कुल न करें। विद्यार्थी पढ़ाई पर ध्यान केंद्रित करेंगे। कारोबार में बड़े भाई का सहयोग मिलेगा। किसी की बात का जरूरत से ज्यादा जवाब देने से बचें। यात्रा के दौरान किसी ऐसे व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है, जो भविष्य में आपके व्यवसाय के लिए उपयोगी साबित हो।

शुभ रंग: नारंगी
शुभ अंक: 8

Horoscope 🦂 वृश्चिक राशि (Scorpio)

वृश्चिक राशि वालों के लिए आज का दिन उत्साह और खुशियों से भरा रहेगा। आपके आत्मविश्वास और पराक्रम में वृद्धि होगी। किसी महत्वपूर्ण काम में किए गए प्रयास सफल हो सकते हैं, जिससे मन प्रसन्न रहेगा।

अविवाहित लोगों के लिए विवाह के अच्छे प्रस्ताव आ सकते हैं। दोस्त आपका हौसला बढ़ाएंगे और आप उनसे अपने मन की बातें साझा कर सकते हैं। वाहन खरीदने का विचार आगे बढ़ सकता है। डिजाइनिंग के क्षेत्र से जुड़े लोगों को आर्थिक लाभ मिलने के संकेत हैं। नई बाइक लेने की योजना भी बन सकती है। जीवनसाथी के साथ घूमने का कार्यक्रम आपके रिश्ते में नई ऊर्जा लाएगा।

शुभ रंग: मैजेंटा
शुभ अंक: 8

Horoscope 🏹 धनु राशि (Sagittarius)

धनु राशि वालों का पारिवारिक जीवन आज अच्छा रहेगा। घर में सदस्यों के बीच बेहतर तालमेल बना रहेगा। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और कारोबार से जुड़े लोगों को क्लाइंट के साथ महत्वपूर्ण वीडियो मीटिंग करनी पड़ सकती है।

कंप्यूटर या उससे संबंधित सामान खरीदना आज शुभ माना जा सकता है। कोई रिश्तेदार आपके लिए उपहार लेकर आ सकता है। दोस्तों के साथ घूमने-फिरने का भरपूर आनंद मिलेगा। संतान की ओर से अच्छी खबर मिलने की संभावना है, जिससे घर का माहौल उत्साहपूर्ण रहेगा। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में अधिक लगेगा।

शुभ रंग: हरा
शुभ अंक: 9

Horoscope 🐐 मकर राशि (Capricorn)

मकर राशि वालों के लिए आज का दिन राहत और खुशियां लेकर आ सकता है। परिवार में लंबे समय से चली आ रही अनबन समाप्त होने की संभावना है। घर में सकारात्मक माहौल बनेगा और किसी नए वाहन को खरीदने पर परिवार के साथ चर्चा हो सकती है।

स्टेशनरी का कारोबार करने वालों को अच्छा मुनाफा मिल सकता है। राजनीति से जुड़े लोगों के प्रभावशाली अधिकारियों से संपर्क बढ़ेंगे। घर के बुजुर्गों की सेहत और दवाइयों का ध्यान रखें। माता-पिता का स्नेह और सहयोग मिलेगा। परिवार के साथ खुशी मनाने के लिए घर में छोटी पार्टी भी आयोजित कर सकते हैं।

शुभ रंग: मैरून
शुभ अंक: 4

Horoscope 🌊 कुंभ राशि (Aquarius)

कुंभ राशि के जातकों के लिए आज का दिन अनुकूल रहेगा। घर के बड़े-बुजुर्ग आपको आगे बढ़ने के लिए महत्वपूर्ण सलाह दे सकते हैं, जिसका फायदा भविष्य में मिलेगा। किसी लेखक की पुस्तक प्रकाशित होने और सम्मान प्राप्त करने की संभावना है।

स्वास्थ्य को बेहतर बनाए रखने के लिए नियमित व्यायाम पर ध्यान दें। कारोबार में अच्छी गति रहेगी और आप किसी नए काम की शुरुआत के बारे में सोच सकते हैं। सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे लोगों को जल्द कोई सकारात्मक समाचार मिल सकता है। प्रेम संबंधों में संवाद बढ़ेगा। अचानक धन लाभ होने से आर्थिक स्थिति और बेहतर हो सकती है।

शुभ रंग: लाल
शुभ अंक: 1

Horoscope 🐟 मीन राशि (Pisces)

मीन राशि वालों के लिए आज का दिन बेहद शुभ रहने वाला है। घर में किसी खास मेहमान के आने से पूरे परिवार में खुशी का माहौल बनेगा। बिजली के कारोबार से जुड़े लोगों की आमदनी में बढ़ोतरी हो सकती है।

जो लोग करियर में नई शुरुआत करने की तैयारी कर रहे हैं, उनके लिए आज का दिन अनुकूल है। पूरे दिन ऊर्जा और उत्साह बना रहेगा तथा आय के नए रास्ते खुल सकते हैं। छोटी-छोटी बातों को लेकर ज्यादा सोचने से बचें। बच्चों द्वारा किसी जरूरतमंद की सहायता करने से आपको गर्व और खुशी महसूस होगी।

शुभ रंग: गुलाबी
शुभ अंक: 3

ये भी पढ़े: सागर जहरीली शराब कांड: सीएम मोहन यादव का बड़ा एक्शन, 3 आबकारी अधिकारी निलंबित, 1 मुख्यालय अटैच

You missed