लेखक: आचार्य इंदु प्रकाश, संपादित: रविन्द्र सिंह
Horoscope : 8 सितंबर 2026, मंगलवार को भाद्रपद कृष्ण पक्ष की द्वादशी तिथि है। आज द्वादशी दोपहर 2:44 बजे तक रहेगी। इसके बाद त्रयोदशी तिथि शुरू होगी। आज रात 12:41 बजे तक परिघ योग रहेगा, जबकि पुष्य नक्षत्र शाम 4:40 बजे तक प्रभावी रहेगा। मंगलवार होने के कारण आज भौम प्रदोष व्रत भी रखा जा रहा है। इस दिन भगवान शिव के साथ बजरंगबली की पूजा करना विशेष फलदायी माना जाता है।
वहीं, जैन समाज के चतुर्थी पक्ष का पर्युषण पर्व भी आज से आरंभ हो रहा है। पंचमी पक्ष का पर्युषण पर्व 9 सितंबर से शुरू होगा। ग्रह-नक्षत्रों और दिन की स्थिति के आधार पर आज कुछ राशियों के लिए सफलता और लाभ के विशेष योग बन रहे हैं। आइए जानते हैं मेष से मीन तक सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन।
Horoscope 🐏 मेष राशि (Aries)
आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। जिस काम की शुरुआत करेंगे, उसमें सफलता मिलने की संभावना रहेगी। सरकारी क्षेत्र में काम करने वालों को कोई अच्छी खबर मिल सकती है और प्रमोशन से जुड़ी अड़चन दूर होने के संकेत हैं। नौकरी में नए लोगों को सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा। घर से दूर रहकर पढ़ाई करने वाले विद्यार्थियों को लक्ष्य हासिल करने के लिए मेहनत बढ़ानी होगी।
शुभ रंग: गुलाबी
शुभ अंक: 5
Horoscope 🐂 वृष राशि (Taurus)
वृष राशि वालों के लिए आज का दिन काफी अनुकूल रहेगा। परिवार के सदस्यों का साथ मिलेगा और घर के बड़े आपका उत्साह बढ़ाएंगे। बच्चों के साथ भी संबंध अच्छे रहेंगे। आप किसी नए कारोबार की योजना बना सकते हैं। करियर या व्यापार से जुड़ा कोई छोटा अवसर भविष्य में बड़ा लाभ दे सकता है, इसलिए उसे नजरअंदाज न करें।
शुभ रंग: हरा
शुभ अंक: 1
Horoscope 👬 मिथुन राशि (Gemini)
आज आपको अपनी मेहनत के अनुरूप परिणाम प्राप्त होंगे। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों को पढ़ाई में अधिक अनुशासन रखना होगा। टाइम टेबल बनाकर तैयारी करने से फायदा मिलेगा। नवविवाहित दंपतियों के बीच आपसी समझ मजबूत होगी और साथ घूमने का कार्यक्रम बन सकता है। लोन के लिए आवेदन करने का विचार है तो आज प्रयास कर सकते हैं। बाजार में अपने मोबाइल और कीमती सामान की सुरक्षा का ध्यान रखें।
शुभ रंग: लाल
शुभ अंक: 2
Horoscope 🦀 कर्क राशि (Cancer)
कर्क राशि के जातकों के लिए आर्थिक दृष्टि से दिन अच्छा रहेगा। कमाई के नए रास्ते सामने आ सकते हैं। कार्यस्थल पर वरिष्ठ अधिकारी की मदद से आपका काम आसानी से पूरा होगा। दांपत्य जीवन में प्रेम और सामंजस्य बढ़ेगा। सुबह की सैर या जॉगिंग से आप खुद को ऊर्जावान महसूस करेंगे। पुराने काम से आर्थिक लाभ मिलने की संभावना है और नया संपर्क आपके लिए उपयोगी साबित हो सकता है।
शुभ रंग: ग्रे
शुभ अंक: 8
Horoscope 🦁 सिंह राशि (Leo)
सिंह राशि वालों के लिए दिन उतार-चढ़ाव वाला रह सकता है। किसी बड़े काम की शुरुआत करने से पहले अनुभवी लोगों की सलाह लेना बेहतर रहेगा। कारोबार में गति बनी रहेगी और कामकाज आगे बढ़ेगा। बदलते मौसम के कारण स्वास्थ्य को लेकर लापरवाही न करें। ऑफिस में सहकर्मी की मदद मिलेगी। वैवाहिक जीवन में तालमेल अच्छा रहेगा। बच्चों का पढ़ाई में मन लगेगा और वे अपनी जरूरत की चीजों के लिए आपसे बात कर सकते हैं।
शुभ रंग: नीला
शुभ अंक: 9
Horoscope 👧 कन्या राशि (Virgo)
कन्या राशि के लिए आज का दिन खुशियां लेकर आएगा। आपको ऐसी उपलब्धि हासिल हो सकती है जिसकी आपने शायद उम्मीद नहीं की थी। दिमाग में नए और रचनात्मक विचार आएंगे और आप उन्हें काम में प्रभावी तरीके से इस्तेमाल कर पाएंगे। ऑफिस में आपके प्रदर्शन की सराहना होगी। जूनियर आपसे मार्गदर्शन लेना चाहेंगे। परिवार के साथ किसी धार्मिक या दर्शनीय स्थान की यात्रा हो सकती है। विद्यार्थियों को पढ़ाई में अच्छे परिणाम मिलने के योग हैं।
शुभ रंग: लाल
शुभ अंक: 3
Horoscope ⚖️ तुला राशि (Libra)
आज का दिन पिछले दिनों की तुलना में बेहतर रहेगा, लेकिन किसी पर आंख मूंदकर भरोसा करने से बचें। कारोबार में आर्थिक लेन-देन करते समय दस्तावेजों और शर्तों की अच्छी तरह जांच कर लें। गृह उद्योग शुरू करने की इच्छा रखने वाली महिलाओं को परिवार का सहयोग मिलेगा। माता की सेहत पर ध्यान देना जरूरी होगा। निजी क्षेत्र में काम करने वालों के कार्य की बॉस प्रशंसा कर सकते हैं। मोटर रिपेयरिंग से जुड़े लोगों को अच्छा मुनाफा मिलने की संभावना है।
शुभ रंग: नीला
शुभ अंक: 4
Horoscope 🦂 वृश्चिक राशि (Scorpio)
वृश्चिक राशि वालों के लिए दिन सामान्य से बेहतर रहेगा। किसी रिश्तेदार के घर आने से माहौल खुशनुमा हो सकता है। मन में चल रही किसी परेशानी को दोस्तों के साथ साझा करने से समाधान मिल सकता है। शिक्षा क्षेत्र से जुड़े लोगों को लाभ होने के संकेत हैं। बातचीत करते समय शब्दों का चयन सोच-समझकर करें, क्योंकि आपकी कोई बात काम बिगाड़ सकती है। किसी बुजुर्ग महिला की मदद करने का अवसर मिलेगा। प्रेम संबंधों में भरोसा बनाए रखना जरूरी होगा।
शुभ रंग: मैजेंटा
शुभ अंक: 2
Horoscope 🏹 धनु राशि (Sagittarius)
आज आपका झुकाव धार्मिक और आध्यात्मिक गतिविधियों की ओर बढ़ सकता है। किसी खास काम या आयोजन का हिस्सा बनने का अवसर मिलेगा। लंबे समय से अटका हुआ पैसा वापस मिलने की उम्मीद है। स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़े लोगों के लिए दिन विशेष रूप से अच्छा रहेगा। आत्मविश्वास बनाए रखें। किसी अनजान व्यक्ति से मिली जानकारी या सीख आपके लिए उपयोगी साबित हो सकती है। लॉ की पढ़ाई की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों के लिए शुरुआत करने का अच्छा समय है।
शुभ रंग: भूरा
शुभ अंक: 8
Horoscope 🐐 मकर राशि (Capricorn)
मकर राशि वालों के आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। कारोबार से संबंधित कई जरूरी काम पूरे हो सकते हैं और आप नए प्रोजेक्ट पर ध्यान केंद्रित करेंगे। बच्चों से कोई नई और उपयोगी बात सीखने को मिल सकती है। जीवनसाथी की उम्मीदों को पूरा करने में सफल रहेंगे। नौकरी और कामकाज से जुड़े नए प्रस्ताव मिल सकते हैं। व्यापारिक यात्राएं लाभदायक रहेंगी। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा और आपकी रचनात्मक क्षमता भी सामने आएगी।
शुभ रंग: बैंगनी
शुभ अंक: 2
Horoscope 🌊 कुंभ राशि (Aquarius)
आज का दिन कुंभ राशि के लिए लाभकारी रहेगा। लंबे समय से चल रही कोई योजना पूरी होने की संभावना है। नया काम शुरू करने के लिए समय अनुकूल रहेगा। कला और संगीत से जुड़े लोगों को बड़ी उपलब्धि या किसी प्रतिष्ठित व्यक्ति का सहयोग मिल सकता है। करियर को आगे बढ़ाने के प्रयास सफल होंगे। प्रेम संबंधों में भी दिन सकारात्मक रहेगा।
शुभ रंग: पीला
शुभ अंक: 1
Horoscope 🐟 मीन राशि (Pisces)
मीन राशि वालों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। अपने विवेक और समझदारी से आप पुराने और रुके हुए काम पूरे कर सकते हैं। पिता का सहयोग मिलने से किसी जरूरी कार्य को समय पर पूरा करने में मदद मिलेगी। हालांकि कोई विरोधी आपके लिए परेशानी खड़ी करने की कोशिश कर सकता है, इसलिए आसपास की गतिविधियों पर नजर रखें। प्रोफेसरों के लिए दिन शानदार रह सकता है और किसी अच्छे कॉलेज से नौकरी का प्रस्ताव मिलने की संभावना है। मेडिकल की पढ़ाई कर रहे विद्यार्थियों के लिए भी दिन अनुकूल रहेगा।
शुभ रंग: हरा
शुभ अंक: 5
ये भी पढ़े: GGSPI में धूमधाम से मनाया गया शिक्षक दिवस, 1500 से अधिक विद्यार्थियों ने लिया हिस्सा

