इंदौर: स्कीम नंबर-51 इलाके में सफाई कार्य के दौरान एक महिला सफाई कर्मचारी हादसे का शिकार हो गई। सफाई करते समय अचानक बिजली का तार उसके ऊपर गिर गया, जिससे वह घायल हो गई।
हादसे के बाद महिला को तत्काल इलाज के लिए बीमा अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका उपचार जारी है।
घटना की जानकारी मिलते ही पहुंचे संगठन के पदाधिकारी
हादसे की सूचना मिलते ही राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी महासभा के पदाधिकारी मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली। संगठन ने सफाई कर्मचारियों की सुरक्षा को लेकर चिंता जताई।
महासभा की ओर से मांग की गई है कि सफाई मित्रों को काम के दौरान किसी तरह का खतरा न हो, इसके लिए संबंधित विभाग पर्याप्त सुरक्षा इंतजाम सुनिश्चित करे। संगठन ने बिजली के खुले और जर्जर तारों की जांच कर उन्हें सुरक्षित करने की भी मांग उठाई है।
