Uttar PradeshUttar Pradesh
Spread the love

रिपोर्टर: योगेन्‍द्र सिंह

Uttar Pradesh : आगामी विधानसभा चुनावों को ध्यान में रखते हुए महिला मतदाताओं को आकर्षित करने की सियासी होड़ तेज हो गई है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व वाली राज्य सरकार महिलाओं को 50 हजार रुपये तक की वित्तीय सहायता प्रदान करने की एक व्यापक योजना पर विचार-विमर्श कर रही है।

हालांकि, इस प्रस्तावित योजना को लेकर अभी तक कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है, लेकिन राजनीतिक गलियारों में इसकी चर्चाएं बेहद गर्म हैं।

Uttar Pradesh 50 लाख महिलाओं को जोड़ने का लक्ष्य, चुनाव से पहले पहली किस्त देने का खाका

सामने आई रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस योजना के जरिए लगभग 50 लाख महिलाओं को सीधे लाभ पहुँचाने का लक्ष्य रखा गया है। प्रस्तावित खाके के अनुसार:

  • चुनाव से पूर्व पात्र महिलाओं के बैंक खातों में 20 हजार रुपये की पहली किस्त स्थानांतरित करने की योजना है।
  • शेष 30 हजार रुपये की राशि 10-10 हजार रुपये की तीन किस्तों में दी जाएगी।

उल्लेखनीय है कि बिहार विधानसभा चुनावों में महिलाओं के खातों में भेजी गई वित्तीय सहायता के प्रयोग की सफलता को देखते हुए, उत्तर प्रदेश में भी इसी तर्ज पर योजना लागू करने का मंथन चल रहा है।

Uttar Pradesh अखिलेश यादव का हमला: “बीजेपी का चुनावी जुमला”, साथ ही किया बड़ा ऐलान

योगी सरकार की इस संभावित योजना की खबरों पर समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। उन्होंने सोशल मीडिया पर इसे भारतीय जनता पार्टी का एक और “चुनावी जुमला” करार दिया।

अखिलेश यादव ने आरोप लगाया कि जिन राज्यों में ऐसी घोषणाएं करके चुनाव जीते गए, वहां बाद में किस्तों के भुगतान में आनाकानी की गई।

अखिलेश का काउंटर दांव: सपा सरकार बनने पर 40 हजार से होगी शुरुआत

सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने अपनी प्रतिक्रिया के साथ-साथ एक बड़ा चुनावी दांव भी चला है। उन्होंने घोषणा की कि यदि राज्य में समाजवादी पार्टी की सरकार बनती है, तो वे 40 हजार रुपये की सहायता राशि से शुरुआत करेंगे, जिसमें प्रतिवर्ष नियमानुसार बढ़ोतरी की जाएगी।

ये भी पढ़े: जमशेदपुर में वैश्विक डिज़ाइन से प्रेरित आधुनिक फर्नीचर लेकर आ रहा है आर्कुरा