DumkaDumka
Spread the love

रिपोर्टर: आगस्टीन हेम्बरम

Dumka Double Murder Case : झारखंड के दुमका जिले के सरैयाहाट थाना क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहाँ के बेलूडीह गांव में एक सिरफिरे पिता ने अपनी ही 13 साल की मासूम बेटी की बेरहमी से हत्या कर दी। इस खौफनाक वारदात के दौरान जब पड़ोस के एक बुजुर्ग बच्ची को बचाने दौड़े, तो आरोपी ने उन पर भी जानलेवा हमला कर दिया। इलाज के दौरान बुजुर्ग की भी मौत हो गई। इस दोहरे हत्याकांड (Double Murder) से पूरे इलाके में दहशत का माहौल है।

Dumka Double Murder Case मकई के खेत में काम कर रहे बुजुर्ग पर बरपा कहर

पुलिस से मिली प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, मृत बच्ची की पहचान पुड़की कुमारी के रूप में हुई है, जबकि दूसरे मृतक 68 वर्षीय सरजू मंडल थे। आरोपी पिता का नाम मनोज मंडल है।

शनिवार को आरोपी मनोज किसी बात पर गुस्से में आकर अपनी बेटी पुड़की की बेरहमी से पिटाई कर रहा था। बच्ची की चीख-पुकार सुनकर पास के खेत में मकई की कोड़ाई कर रहे बुजुर्ग सरजू मंडल वहां पहुंचे। उन्होंने बीच-बचाव करते हुए आरोपी पिता को रोकने का प्रयास किया, लेकिन गुस्साए मनोज ने उन पर भी हमला बोल दिया।

Dumka Double Murder Case इलाज के दौरान तोड़ा दम, आरोपी गिरफ्तार

आरोपी के हमले में बुजुर्ग सरजू मंडल गंभीर रूप से घायल हो गए।

  • रेफरल और मौत: ग्रामीणों की मदद से उन्हें तुरंत नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहाँ नाजुक हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें बेहतर इलाज के लिए देवघर रेफर कर दिया। हालांकि, अस्पताल में इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया।
  • पुलिस की त्वरित कार्रवाई: दोहरे मर्डर की सूचना मिलते ही सरैयाहाट थाना पुलिस भारी बल के साथ मौके पर पहुंची। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए भागने की फिराक में लगे आरोपी पिता मनोज मंडल को गिरफ्तार कर लिया।

Dumka Double Murder Case मामले की जांच में जुटी पुलिस

साक्ष्य जुटाने में लगी टीमें: पुलिस ने दोनों शवों को पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फॉरेंसिक और स्थानीय पुलिस की टीमें घटनास्थल से साक्ष्य जुटा रही हैं। पुलिस इस बात का पता लगाने की कोशिश कर रही है कि आखिर आरोपी अपनी बेटी की इतनी बेरहमी से पिटाई क्यों कर रहा था।

ये भी पढ़े: Chhindwara Woman Mehendi Suicide Note: छिंदवाड़ा में सनसनीखेज वारदात, विवाहिता ने हाथ-पैरों पर मेहंदी से लिखा सुसाइड नोट, फिर दी जान