YEIDAYEIDA
Spread the love

रिपोर्टर: शैलेन्‍द्र मिश्रा

YEIDA 7 Percent Plots to Farmers : उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा से किसानों के लिए एक बड़ी और राहत भरी खबर सामने आई है। यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (YEIDA) जल्द ही क्षेत्र के 5,100 किसानों को उनके हक के 7 प्रतिशत आबादी भूखंडों (Residential Plots) के आवंटन पत्र सौंपने जा रहा है। यीडा प्रशासन इस खास कार्यक्रम को भव्य बनाने की तैयारी में जुटा है और अधिकारियों की योजना है कि सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के हाथों किसानों को ये आवंटन पत्र वितरित कराए जाएं।

YEIDA 7 Percent Plots to Farmers जमीन अधिग्रहण के बदले किसानों को मिलता है 7% भूखंड

यमुना प्राधिकरण औद्योगिक और विकास परियोजनाओं को गति देने के लिए स्थानीय किसानों की जमीनों का अधिग्रहण करता है या आपसी सहमति से उन्हें खरीदता है। इस नीति के तहत, जमीन देने वाले किसानों को मुआवजे के साथ-साथ उनके कुल रकबे का 7 प्रतिशत विकसित आबादी भूखंड (प्लॉट) दिया जाता है। हालांकि, कई गांवों के किसान लंबे समय से इन भूखंडों के वास्तविक आवंटन का इंतजार कर रहे थे और किसान संगठनों द्वारा इसके लिए लगातार आंदोलन और मांगें की जा रही थीं।

YEIDA 7 Percent Plots to Farmers आरक्षण के बाद अब सीधे मिलेगा प्लॉट का कब्जा

प्राधिकरण नियमों के मुताबिक, किसानों को आवंटन पत्र (Allocation Letter) तभी जारी किया जाता है जब वह जमीन पूरी तरह से विकसित (Developed) कर दी जाती है, यानी वहां सड़क, बिजली और पानी जैसी बुनियादी सुविधाएं तैयार हो जाती हैं। यीडा अब तक कुल 11,211 पात्र किसानों में से 7,035 को आरक्षण पत्र (Reservation Letter) दे चुका है। इसके साथ ही 4,176 किसानों के प्लॉटों का लेआउट प्लान भी तैयार हो चुका है। प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (CEO) राकेश कुमार सिंह ने बताया कि पहले चरण में 5,100 किसानों को प्लॉट सौंपने की प्रक्रिया अंतिम दौर में है और बाकी बचे भूखंडों का भी तेजी से नियोजन किया जा रहा है।

YEIDA 7 Percent Plots to Farmers इन प्रमुख गांवों के किसानों की चमकेगी किस्मत

यीडा द्वारा जिन गांवों के प्रभावित किसानों को ये 7 प्रतिशत आबादी भूखंड आवंटित किए जाएंगे, उनमें मुख्य रूप से शामिल हैं:

  • गुनपुरा, मथुरापुर, मूंजखेड़ा, औरंगपुर, बेला कला और सलारपुर।
  • मुस्तफाबाद, रामपुर बांगर, चांदपुर, मिर्जापुर, रुस्तमपुर, पारसौल और उस्मानपुर।
  • डूंगरपुर रीलका, आच्छेपुर, पचोकरा, अच्छेजा बुजुर्ग, निलौनी शाहपुर, धनौरी, कादरपुर, रौनीजा, तिरथली और वीरमपुर।

विशेष नोट: प्राधिकरण ने स्पष्ट किया है कि दनकौर, अट्टा गुजरान और जगनपुर गांवों के जिन मामलों में एसआईटी (SIT) जांच चल रही है, उन्हें छोड़कर अन्य सभी पात्र किसानों को इस योजना का लाभ दिया जाएगा।

ये भी पढ़े: 23 Pakistani terrorists declared under UAPA: भारत का बड़ा फैसला, जैश, लश्कर और अल-कायदा से जुड़े 23 पाकिस्तानी आतंकी घोषित, UAPA सूची में कुल संख्या 80 हुई

You missed