रिपोर्टर: अतुल चंदोला
Sonam Raghuvanshi bail Supreme Court : हाई-प्रोफाइल राजा रघुवंशी मर्डर केस की मुख्य आरोपी सोनम रघुवंशी को देश की सर्वोच्च अदालत से बड़ी राहत मिली है। सुप्रीम कोर्ट ने मेघालय सरकार की उस याचिका को खारिज कर दिया है, जिसमें सोनम की जमानत रद्द करने की मांग की गई थी। हालांकि, शीर्ष अदालत ने इस मामले में मेघालय सरकार की अर्जी पर सोनम को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है और मामले की अगली सुनवाई आगामी गुरुवार को तय की है।
Sonam Raghuvanshi bail Supreme Court ‘हम जमानत पर रोक लगाने के पक्ष में नहीं’ – सुप्रीम कोर्ट
मेघालय हाईकोर्ट द्वारा आरोपी सोनम रघुवंशी को दी गई जमानत के खिलाफ राज्य सरकार ने सुप्रीम कोर्ट का रुख किया था। सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने इसे बेहद गंभीर मामला बताते हुए जल्द सुनवाई की मांग की थी।
जस्टिस एमएम सुंदरेश और जस्टिस शील नागू की खंडपीठ ने इस मामले की सुनवाई करते हुए स्पष्ट किया कि चूंकि आरोपी पहले ही जेल से रिहा हो चुकी है, इसलिए अदालत फिलहाल उसकी जमानत पर रोक लगाने की इच्छुक नहीं है। सुप्रीम कोर्ट ने सोनम की जमानत को बरकरार रखते हुए कहा कि कोर्ट पहले यह समीक्षा करेगा कि निचली अदालत में ट्रायल किस तरह आगे बढ़ रहा है।
Sonam Raghuvanshi bail Supreme Court सॉलिसिटर जनरल की दलील: तीन बार बेल खारिज करने वाले जज ने चौथी बार कैसे दी राहत?
सुनवाई के दौरान मेघालय सरकार का पक्ष रख रहे सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने हाईकोर्ट के फैसले पर आश्चर्य जताया। उन्होंने दलील दी:
- यह एक बेहद चौंकाने वाला और सुनियोजित मर्डर केस है, जिसमें सप्लीमेंट्री चार्जशीट भी दाखिल हो चुकी है।
- जिस माननीय जज ने पहले तीन बार आरोपी की जमानत याचिका को सिरे से खारिज कर दिया था, उन्होंने ही चौथी बार में उसे बेल दे दी, जो न्यायसंगत नहीं लगता।
तुषार मेहता ने कोर्ट को बताया कि यह मर्डर पूरी प्लानिंग के साथ किया गया था। आरोपी पत्नी अपने पति को हनीमून के बहाने मेघालय के पहाड़ी इलाके में ले गई, वहां तीन भाड़े के हमलावरों के साथ मिलकर वारदात को अंजाम दिया और शव को खाई में फेंक दिया। वारदात के बाद आरोपी उत्तर प्रदेश भाग गई थी, जहां से उसे गिरफ्तार किया गया था।
Sonam Raghuvanshi bail Supreme Court क्या है इंदौर के कारोबारी राजा रघुवंशी मर्डर केस की कहानी?
मध्य प्रदेश के इंदौर के रहने वाले कारोबारी राजा रघुवंशी की शादी मई 2025 में सोनम रघुवंशी से हुई थी। शादी के बाद दोनों हनीमून मनाने मेघालय की राजधानी शिलांग गए थे। शिलांग यात्रा के दौरान अचानक राजा रघुवंशी के लापता होने की खबर आई, जिसके कुछ दिनों बाद पुलिस ने उनकी लाश बरामद की।
साजिश के पीछे था प्रेम प्रसंग पुलिस जांच में यह सनसनीखेज खुलासा हुआ कि सोनम रघुवंशी का राज कुशवाहा नामक युवक के साथ कथित प्रेम संबंध था। दोनों ने मिलकर राजा को रास्ते से हटाने के लिए हनीमून ट्रिप के बहाने मर्डर का पूरा ताना-बाना बुना था। इस हत्याकांड में संलिप्तता के आरोप में पुलिस ने सोनम रघुवंशी समेत कुल 8 लोगों को गिरफ्तार किया था।

