VIMSARVIMSAR
Spread the love

रिपोर्टर: ईशु प्रसाद

Odisha Vigilance Raid VIMSAR : ओडिशा में भ्रष्टाचार के खिलाफ विजिलेंस विभाग ने एक बहुत बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। संबलपुर जिले के बुर्ला स्थित ‘वीर सुरेंद्र साय इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस एंड रिसर्च’ (VIMSAR) के दो कर्मचारियों के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति का मामला दर्ज करते हुए एक साथ 9 ठिकानों पर ताबड़तोड़ छापेमारी की गई है। बाहर से बेहद साधारण दिखने वाले इन कर्मचारियों के ठिकानों से नगदी, जमीन और गाड़ियों का ऐसा जखीरा मिला है जिसे देख खुद अधिकारी भी हैरान रह गए।

Odisha Vigilance Raid VIMSAR ऑफिस सुपरिटेंडेंट बिस्वाल के पास मिले 20 कीमती प्लॉट और लाखों का कैश

विजिलेंस की पहली गाज VIMSAR के एस्टैब्लिशमेंट ऑफिसर और ऑफिस सुपरिटेंडेंट धनुर्धर बिस्वाल पर गिरी है। संबलपुर के विशेष विजिलेंस जज से मिले सर्च वारंट के बाद दो डीएसपी और 5 इंस्पेक्टरों की अगुवाई में टीम ने बिस्वाल के चार ठिकानों को एक साथ खंगाला। शुरुआती तलाशी में ही बिस्वाल और उनके परिवार के नाम पर संबलपुर के धनकौड़ा में एक दो मंजिला मकान, गुडेसिंगा में एक आलीशान भवन और शहर के वीआईपी इलाकों में 20 बेशकीमती प्लॉट होने के दस्तावेज मिले हैं।

Odisha Vigilance Raid VIMSAR घर में छुपाकर रखे थे ₹19.72 लाख, ट्रैक्टर-हाइवा समेत गाड़ियों की लंबी फौज

तलाशी के दौरान आरोपी धनुर्धर बिस्वाल के घर से ₹19,72,490 की भारी-भरकम नगदी बरामद की गई है। इसके अलावा घर में मौजूद सोने के जेवरातों का मूल्यांकन किया जा रहा है। अधिकारियों को बिस्वाल के बैंक खातों और पोस्ट ऑफिस की बचत योजनाओं में भी बड़े निवेश की जानकारी मिली है। चौकानी वाली बात यह है कि कमाई के ज्ञात स्रोतों से अलग बिस्वाल के पास एक हाइवा ट्रक, एक कार, दो ट्रैक्टर और तीन मोटरसाइकिलें भी मिली हैं, जिनकी खरीद के स्रोतों की गहनता से पड़ताल की जा रही है।

Odisha Vigilance Raid VIMSAR स्टुअर्ड अश्विनी मेहर पर भी कसा शिकंजा, निर्माणाधीन 4 मंजिला इमारत का खुलासा

इसी कड़ी में विजिलेंस की दूसरी टीम ने VIMSAR के अधीक्षक कार्यालय में कार्यरत स्टुअर्ड अश्विनी मेहर के खिलाफ मोर्चा खोला। मेहर के संबलपुर और बरगढ़ जिले में स्थित 5 ठिकानों पर 5 डीएसपी और 5 इंस्पेक्टरों की संयुक्त टीम ने दबिश दी। इस छापेमारी में बुर्ला के सौरव विहार में एक निर्माणाधीन चार मंजिला इमारत, पाथनबांध और बरगढ़ के गोविंदपाली में एक-एक आलीशान मकान और सरकारी आवास का पता चला है। विजिलेंस विभाग का कहना है कि दोनों ही आरोपियों के खिलाफ सर्च ऑपरेशन और दस्तावेजों की स्क्रूटनी अभी जारी है, जिसके पूरा होने के बाद संपत्तियों का अंतिम मूल्यांकन कर कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

ये भी पढ़े: Hul Diwas Ranchi 2026: सीएम हेमंत सोरेन और विधायक कल्पना सोरेन ने शहीद सिदो-कान्हू को दी श्रद्धांजलि, बोले- ‘बुझती नहीं है क्रांति की आग’