Hydrogen TrainHydrogen Train
Spread the love

रिपोर्टर: पूनम शर्मा

India First Hydrogen Train High Speed Trial Complete : भारत में पर्यावरण-अनुकूल और हरित परिवहन (Green Transport) की दिशा में एक ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल हुई है। देश की पहली हाइड्रोजन ईंधन से चलने वाली ट्रेन का पुरानी दिल्ली-सोनीपत रूट पर अंतिम चरण का हाई-स्पीड ट्रायल सफलतापूर्वक पूरा कर लिया गया है। इस सफल परीक्षण के बाद अब जींद-सोनीपत रूट पर इस अत्याधुनिक और प्रदूषण मुक्त ट्रेन के नियमित परिचालन की उम्मीदें बेहद बढ़ गई हैं, जिससे आम जनता का सफर और अधिक सुगम हो जाएगा।

India First Hydrogen Train High Speed Trial Complete 120 किमी प्रति घंटे की रफ्तार और कड़े सुरक्षा मानकों पर परीक्षण

शुक्रवार को दोपहर से लेकर शाम तक चले इस विशेष ट्रायल के दौरान हाइड्रोजन ट्रेन ने ट्रैक पर 85 से लेकर 120 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से दौड़ लगाई। दिल्ली मुख्यालय से आए प्रिंसिपल चीफ इंजीनियर के नेतृत्व में रेलवे के वरिष्ठ अधिकारियों और तकनीकी विशेषज्ञों की टीम ने ट्रेन की वायरिंग, बैलेंसिंग, सिग्नलिंग और ब्रेकिंग सिस्टम जैसे बेहद कड़े सुरक्षा मानकों की बारीकी से जांच की। परीक्षण के दौरान ट्रेन के सभी सिस्टम पूरी तरह दुरुस्त पाए गए।

India First Hydrogen Train High Speed Trial Complete डीजल इंजनों के सहारे दिल्ली पहुंची थी ट्रेन, फिर शुरू हुआ ट्रायल

ट्रायल की प्रक्रिया के तहत, सुबह 9:10 बजे इस ट्रेन को जींद रेलवे स्टेशन से दो डीजल इंजनों के सहारे 75 किमी/घंटे की गति से पुरानी दिल्ली ले जाया गया था। इसके बाद, दोपहर लगभग 12 बजे के बाद पुरानी दिल्ली से सोनीपत के बीच इसके मुख्य हाई-स्पीड ट्रायल की शुरुआत की गई। इस सफल परीक्षण ने भारतीय रेलवे के इतिहास में एक नया स्वर्णिम अध्याय जोड़ दिया है।

India First Hydrogen Train High Speed Trial Complete कब से आम जनता कर सकेगी इस ट्रेन में सफर?

रेलवे अधिकारियों के मुताबिक, इस अंतिम चरण के सफल परीक्षण के बाद अब ट्रेन के परिचालन से जुड़ी तकनीकी रिपोर्ट तैयार की जाएगी। सभी आवश्यक मंजूरियां और सुरक्षा प्रमाण पत्र (Safety Clearance) मिलते ही जींद-सोनीपत रूट पर देश की इस पहली हाइड्रोजन ट्रेन का नियमित परिचालन आम जनता के लिए शुरू कर दिया जाएगा। माना जा रहा है कि बहुत जल्द यात्रियों को इस प्रदूषण मुक्त और आधुनिक ट्रेन में सफर करने का मौका मिलेगा।

ये भी पढ़े: Khan Sir Patna Civil Court Interim Relief: पटना सिविल कोर्ट ने गिरफ्तारी पर 30 जून तक बढ़ाई रोक, केस डायरी अदालत में पेश