MehrauliMehrauli
Spread the love

रिपोर्टर: नवीन तिवारी

Mehrauli Delhi Building Collapse : देश की राजधानी के दक्षिण दिल्ली स्थित महरौली इलाके से एक बड़ी दुर्घटना की खबर सामने आई है। गुरुवार सुबह यहाँ एक पुरानी तीन मंजिला इमारत को गिराए जाने (तोड़फोड़) के दौरान उसका एक बहुत बड़ा हिस्सा अचानक ताश के पत्तों की तरह ढह गया। इस घटना के बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और दमकल विभाग की टीमें राहत एवं बचाव कार्य के लिए मौके पर पहुंच चुकी हैं।

Mehrauli Delhi Building Collapse बिल्डर की लापरवाही से हुआ हादसा, रात में भी चल रहा था बुलडोजर

यह हादसा महरौली के वार्ड नंबर 3 में हुआ, जहाँ करीब 400 वर्ग गज में फैले एक पुराने मकान को ढहाया जा रहा था। इस जमीन को एक बिल्डर ने बहुमंजिला इमारत (Multi-storey Building) बनाने के उद्देश्य से खरीदा था। स्थानीय निवासियों का आरोप है कि बिल्डर बेहद जल्दबाजी और लापरवाही से काम करवा रहा था। सुरक्षा मानकों को ताक पर रखकर रात के वक्त भी बुलडोजर चलाए जा रहे थे, जिसके कारण यह बड़ा हादसा हुआ। सुबह करीब 9:30 बजे जैसे ही इमारत का ढांचा गिरा, दमकल की तीन गाड़ियां तुरंत रेस्क्यू के लिए बुलाई गईं।

Mehrauli Delhi Building Collapse पड़ोसी के अहाते में गिरी दीवार, कई गाड़ियां मलबे में तब्दील

इमारत का एक हिस्सा ढहने के कारण उसके ठीक पीछे रहने वाले अनिल शर्मा के अहाते (हाते) को भारी नुकसान पहुंचा है। मलबे की चपेट में आने से वहां खड़ी करीब 4 से 5 कारें पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई हैं। पुलिस ने एहतियात के तौर पर पूरे प्रभावित इलाके की बैरिकेडिंग कर दी है और साइट पर काम करा रहे ठेकेदार को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

Mehrauli Delhi Building Collapse मलबे में दबे होने की आशंका, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

राहत की बात यह है कि अभी तक इस हादसे में किसी के हताहत होने या घायल होने की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। हालांकि, मलबे का आकार बड़ा होने के कारण दमकल और पुलिस के जवान बेहद सतर्कता से सर्च ऑपरेशन चला रहे हैं।

जांच जारी: अधिकारी इस बात का पता लगाने में जुटे हैं कि जब यह ढांचा गिरा, तब उसके नीचे या आसपास कोई मजदूर या राहगीर मौजूद तो नहीं था। मलबे को हटाने और पूरी तरह आश्वस्त होने तक रेस्क्यू अभियान जारी रहेगा।

ये भी पढ़े: Delhi 600 Crore Health Scam ED Investigation: एक्शन में ED, टेंडर से लेकर पेमेंट तक के सारे गुप्त दस्तावेज तलब