Old Pension SchemeOld Pension Scheme
Spread the love

Old Pension Scheme Benefit : केंद्र सरकार ने पुरानी पेंशन योजना (OPS) की पूरी तरह बहाली पर तो अभी कोई अंतिम निर्णय नहीं लिया है, लेकिन अनुकंपा नियुक्ति पाने वाले कर्मचारियों के एक विशेष वर्ग को बहुत बड़ी राहत दी है। पेंशन एवं पेंशनभोगी कल्याण विभाग द्वारा 22 जून 2026 को जारी किए गए एक नए आदेश के अनुसार, अब प्रशासनिक देरी का खामियाजा भुगत रहे परिवारों को ओपीएस का लाभ मिल सकेगा।

Old Pension Scheme Benefit नियुक्ति की तारीख नहीं, आवेदन की तारीख बनेगी आधार

सरकार के नए आदेश के मुताबिक, जिन परिवारों ने किसी सरकारी कर्मचारी के निधन के बाद अनुकंपा नियुक्ति के लिए 31 दिसंबर 2003 या उससे पहले आवेदन कर दिया था, वे पुरानी पेंशन योजना (OPS) के पात्र माने जा सकते हैं। भले ही उनकी वास्तविक नियुक्ति प्रशासनिक प्रक्रियाओं में देरी के कारण 1 जनवरी 2004 या उसके बाद हुई हो। सरकार ने स्पष्ट किया है कि पात्रता तय करने के लिए नियुक्ति की तिथि को नहीं, बल्कि आवेदन जमा करने की तिथि को ही मुख्य आधार माना जाएगा।

Old Pension Scheme Benefit NPS के दायरे से बाहर आकर मिलेगा पुरानी पेंशन का लाभ

इस ऐतिहासिक फैसले से उन हजारों परिवारों को सीधा फायदा होगा जो 1 जनवरी 2004 के बाद नियुक्त होने के कारण जबरन नेशनल पेंशन सिस्टम (NPS) के दायरे में आ गए थे। अब इन पात्र कर्मचारियों को केंद्रीय सिविल सेवा (पेंशन) नियमों के तहत ओपीएस का लाभ मिल सकेगा। ऑल इंडिया एनपीएस एम्प्लॉइज फेडरेशन ने इस सरकारी आदेश का पुरजोर स्वागत किया है और इसे लंबे समय से लंबित न्याय की दिशा में एक बड़ा कदम बताया है।

Old Pension Scheme Benefit 8वें वेतन आयोग के बीच ओपीएस की बहस फिर तेज

यह आदेश ऐसे समय में आया है जब देश में 8वें वेतन आयोग (8th Pay Commission) के गठन और कर्मचारी संगठनों के साथ बैठकें जारी हैं। कर्मचारी संगठनों की मुख्य मांगों में अभी भी सभी सरकारी कर्मचारियों के लिए गारंटीड पेंशन, एनपीएस की कमियां और ओपीएस की पूर्ण बहाली जैसे मुद्दे शीर्ष पर हैं। हालांकि सरकार का यह नया आदेश एक सीमित दायरे (अनुकंपा मामलों) पर ही लागू होता है, लेकिन इसने देश भर में पुरानी पेंशन योजना को लेकर चल रही सियासी और प्रशासनिक बहस को एक बार फिर नई गति दे दी है।

ये भी पढ़े: Gold Silver Price: सोना-चांदी में लगातार तीसरे दिन गिरावट, निवेशकों और खरीदारों के लिए बड़ा मौका