रिपोर्टर: रविन्द्र सिंह
Ambikapur-Raipur Route : छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर-रायपुर मार्ग पर स्थित भीठीकला में देर रात एक बार फिर एक बड़ा सड़क हादसा सामने आया है। रात करीब 2:00 से 2:30 बजे के बीच एक तेज रफ्तार स्विफ्ट डिजायर कार सड़क किनारे खड़े एक ट्रक से जा टकराई। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार का अगला हिस्सा पूरी तरह चकनाचूर हो गया। इस हादसे में कार सवार एक युवक की जान चली गई है, जबकि भीठीकला क्षेत्र एक बार फिर हादसों के ‘ब्लैक स्पॉट’ के रूप में उभर कर सामने आया है।
Ambikapur-Raipur Route अस्पताल ले जाते समय युवक ने तोड़ा दम
मणिपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत हुए इस हादसे में कार सवार युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया था। घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से उसे नजदीकी अस्पताल ले जाने की कोशिश की गई, लेकिन घाव इतने गहरे थे कि अस्पताल पहुंचने से पहले ही रास्ते में उसने दम तोड़ दिया।
Ambikapur-Raipur Route हादसे के बाद कार चालक मौके से हुआ फरार
टक्कर के बाद मची चीख-पुकार के बीच दुर्घटनाग्रस्त कार का चालक मौके का फायदा उठाकर वहां से भाग निकला। घटना की सूचना मिलते ही मणिपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मुस्तैदी दिखाते हुए मामले की जांच शुरू कर दी।
Ambikapur-Raipur Route सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है पुलिस
पुलिस ने इस सड़क हादसे के संबंध में मामला दर्ज कर लिया है। फरार कार चालक की पहचान और उसकी तलाश के लिए पुलिस भीठीकला और आसपास के राष्ट्रीय राजमार्ग पर लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाल रही है, ताकि हादसे के सही कारणों का पता लगाया जा सके।
ये भी पढ़े: Jamnagar: रिलायंस और मेटा का बड़ा समझौता, गुजरात के जामनगर में बनेगा देश का पहला विशेष एआई डेटा सेंटर

