Iran-US DealIran-US Deal
Spread the love

Iran-US Deal : अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के साथ चल रही संभावित बातचीत को लेकर एक बार फिर वैश्विक मंच पर हलचल तेज कर दी है। अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘ट्रुथ सोशल’ पर एक पोस्ट साझा करते हुए ट्रंप ने साफ किया कि यदि उनकी सरकार ईरान के साथ कोई नया समझौता करती है, तो वह पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा के कार्यकाल में हुए परमाणु समझौते (JCPOA) से बिल्कुल अलग, मजबूत और अमेरिका के हितों को सर्वोपरि रखने वाला होगा।

Iran-US Deal जल्दबाजी में नहीं अमेरिका, समय और रणनीतिक दबाव हमारे पक्ष में

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर जारी चर्चाओं के बीच ट्रंप ने संकेत दिए कि अमेरिका और ईरान के बीच बातचीत बेहद व्यवस्थित और सकारात्मक दिशा में आगे बढ़ रही है। हालांकि, उन्होंने स्पष्ट किया कि वे इस मामले में किसी तरह की हड़बड़ी के मूड में नहीं हैं। ट्रंप के अनुसार, उन्होंने अपने वार्ताकारों को पूरी सावधानी बरतने और पर्याप्त समय लेने के निर्देश दिए हैं। ट्रंप ने दावा किया कि फिलहाल वक्त अमेरिका के पक्ष में है और वाशिंगटन इस बातचीत में मजबूत स्थिति (डिक्टेटिंग पोजीशन) में बना हुआ है।

Iran-US Deal होर्मुज जलडमरूमनध्य (Strait of Hormuz) पर नाकाबंदी रहेगी जारी, अब्राहम अकॉर्ड का भी संकेत

ईरान पर चौतरफा दबाव बनाए रखने की रणनीति का खुलासा करते हुए ट्रंप ने कहा कि जब तक दोनों देश किसी अंतिम समझौते पर हस्ताक्षर नहीं कर देते, तब तक ‘स्ट्रेट ऑफ होर्मुज’ में अमेरिकी नाकाबंदी और सख्त सुरक्षा नीतियां पूरी तरह लागू रहेंगी। इसके साथ ही अमेरिकी राष्ट्रपति ने एक बड़ा कूटनीतिक कार्ड खेलते हुए ईरान को ‘अब्राहम समझौते’ (Abraham Accords) में शामिल होने का परोक्ष संकेत भी दिया, जो इजराइल और अरब देशों के बीच ऐतिहासिक शांति के लिए जाना जाता है।

Iran-US Deal परमाणु हथियारों पर पूर्ण पाबंदी; ओबामा की नीतियों को बताया नाकाम

डोनाल्ड ट्रंप ने साल 2015 में ओबामा प्रशासन के दौरान हुई ईरान नीति की तीखे शब्दों में आलोचना की। उन्होंने कहा कि उनका दृष्टिकोण पहले की तुलना में कहीं अधिक व्यावहारिक और सख्त है। ट्रंप ने दो टूक शब्दों में चेतावनी दी कि किसी भी परिस्थिति में ईरान को परमाणु हथियार विकसित करने, बम बनाने या उन्हें किसी अन्य देश से खरीदने की इजाजत नहीं दी जा सकती। नए समझौते का मुख्य आधार क्षेत्रीय स्थिरता, सुरक्षा और रणनीतिक संतुलन को बनाए रखना होगा।

ये भी पढ़े: Ganga Dussehra 2026: गंगा दशहरा पर करें ये शुभ कार्य, मान्यता है दूर हो जाते हैं 10 प्रकार के पाप