रिपोर्टर: ईशु कुमार
Narwana : हरियाणा के नरवाना में रंगदारी के मामले में गिरफ्तार एक आरोपी ने पुलिस को चकमा देकर भागने का दुस्साहसिक प्रयास किया। हिसार-नरवाना बाईपास पर रिकवरी के दौरान आरोपी ने रेलवे पुल से नीचे छलांग लगा दी। हालांकि, मुस्तैद पुलिस टीम ने उसे भागने नहीं दिया और तुरंत दबोच लिया। इस प्रयास में आरोपी का पैर टूट गया है, जिसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
Narwana रिकवरी के लिए ले जाते समय आरोपी ने दिया चकमा
डीएसपी कमलदीप राणा के अनुसार, आरोपी अमरजीत उर्फ बच्ची को पुलिस टीम साक्ष्य और बरामदगी के लिए हिसार-नरवाना बाईपास स्थित रेलवे पुल के पास लेकर गई थी। आरोपी पर नरवाना के एक व्यापारी नरेश जैन से रंगदारी मांगने का आरोप है और वह पुलिस रिमांड पर था। मौके का फायदा उठाकर उसने अचानक हिरासत से भागने के लिए पुल से छलांग लगा दी।
Narwana घायल अवस्था में काबू, अस्पताल में कराया गया भर्ती
पुल से कूदने के कारण आरोपी के बाएं पैर में गंभीर चोट आई है। पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए उसे मौके पर ही दोबारा काबू कर लिया और तुरंत नागरिक अस्पताल नरवाना पहुँचाया। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपी का उपचार पूरा होने के बाद उसे पुनः न्यायालय में पेश किया जाएगा और उसकी इस हरकत के लिए अतिरिक्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
Narwana अपराधियों के खिलाफ सख्त रुख और व्यापारियों से अपील
पुलिस अधीक्षक कुलदीप सिंह के नेतृत्व में जिला पुलिस अपराधियों के विरुद्ध विशेष अभियान चला रही है। इस घटना के बाद पुलिस ने स्थानीय व्यापारियों और दुकानदारों को भरोसा दिलाया है कि उन्हें डरने की आवश्यकता नहीं है। पुलिस ने अपील की है कि यदि कोई भी अपराधी रंगदारी मांगता है या धमकी देता है, तो उसकी सूचना तत्काल पुलिस को दें ताकि अपराधियों को उनके अंजाम तक पहुँचाया जा सके।
ये भी पढ़े: Forest Guard Recruitment Exam: वन रक्षक भर्ती में देरी से आक्रोशित अभ्यर्थियों ने घेरा वन मंत्री का निवास

