BhojpurBhojpur
Spread the love

रिपोर्टर: नेहा गुप्‍ता

Bhojpur : बिहार के भोजपुर जिले के संदेश थाना क्षेत्र अंतर्गत संदेश बाजार में अपराधियों का बेखौफ चेहरा देखने को मिला है। मंगलवार रात हथियारबंद बदमाशों ने एक किराना दुकान में घुसकर दुकानदार को हथियार का भय दिखाया और गल्ले में रखे ₹35,000 लूटकर फरार हो गए। यह पूरी सनसनीखेज वारदात दुकान में स्थापित सीसीटीवी (CCTV) कैमरे में कैद हो गई है। घटना के बाद से ही स्थानीय व्यापारियों और ग्रामीणों के बीच दहशत का माहौल व्याप्त है।

Bhojpur रात नौ बजे बोला धावा, हथियार दिखाकर साफ किया गल्ला

जानकारी के अनुसार, अजीमाबाद थाना क्षेत्र के बाघा गांव निवासी भोला प्रसाद गुप्ता संदेश बाजार में अपनी किराना दुकान चलाते हैं। मंगलवार रात करीब नौ बजे जब वह दुकान पर मौजूद थे, तभी एक बाइक पर सवार तीन हथियारबंद अपराधी वहाँ पहुंचे। दुकान में प्रवेश करते ही अपराधियों ने पिस्तौल तान दी और दुकानदार को डरा-धमकाकर गल्ले में रखे लगभग 35 हजार रुपये कैश लूट लिए और तेजी से फरार हो गए।

इलाके में सनसनी, दहशत के साए में स्थानीय व्यापारी

व्यास्त बाजार क्षेत्र में सरेशाम हुई इस लूटपाट की खबर फैलते ही पूरे इलाके और आसपास के गांवों में सनसनी फैल गई। स्थानीय दुकानदारों और ग्रामीणों में सुरक्षा को लेकर गहरी चिंता और दहशत का माहौल बन गया है। व्यापारियों ने क्षेत्र में पुलिस गश्त बढ़ाने और अपराधियों की अविलंब गिरफ्तारी की मांग की है।

पुलिस ने संभाला मोर्चा: CCTV फुटेज से की जा रही अपराधियों की पहचान

घटना की सूचना मिलते ही संदेश थानाध्यक्ष संजीव कुमार पुलिस बल के साथ तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे और मामले की छानबीन शुरू की। पुलिस ने दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज और तस्वीरों को अपने कब्जे में ले लिया है और उसी के आधार पर अपराधियों के हुलिए व बाइक की पहचान की जा रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि संदिग्धों की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी जारी है और जल्द ही मामले का पर्दाफाश कर दिया जाएगा।

ये भी पढ़े: मुंगेर में आस्था का महासंगम: हर-हर महादेव के जयकारों के साथ श्रावणी मेला 2026 का भव्य शुभारंभ