Stephen Hawking : आधुनिक युग के महान वैज्ञानिकों में से एक थे, जिन्होंने अपनी शारीरिक सीमाओं के बावजूद पूरी दुनिया को प्रेरित किया। उनका जीवन इस बात का उदाहरण है कि कठिन परिस्थितियां भी किसी इंसान को अपने लक्ष्य से नहीं रोक सकतीं।
संघर्ष से सफलता तक का सफर
Stephen Hawking को 21 साल की उम्र में Amyotrophic Lateral Sclerosis (ALS) नामक गंभीर बीमारी का पता चला था। डॉक्टरों ने उनके लिए कम समय बताया था, लेकिन उन्होंने हार मानने के बजाय विज्ञान की दुनिया में नए आयाम स्थापित किए।
शारीरिक रूप से असहाय होने के बावजूद उन्होंने अपने ज्ञान और दृढ़ इच्छाशक्ति के दम पर इतिहास रच दिया। यही कारण है कि आज भी वे युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत बने हुए हैं।
स्टीफन हॉकिंग के प्रेरक विचार
1. लक्ष्य ही जीवन को दिशा देता है
“बिना लक्ष्य के जीवन अधूरा है। लक्ष्य ही आपकी जिंदगी को अर्थ देता है।”
2. कठिनाइयों में भी अवसर तलाशें
“जीवन चाहे कितना भी कठिन क्यों न हो, आप हमेशा कुछ न कुछ कर सकते हैं और सफल हो सकते हैं।”
3. जो है, उसी का बेहतर उपयोग करें
“जीवन में जो भी मिला है, उसका पूरा लाभ उठाना सीखिए।”
4. कुछ भी असंभव नहीं
“इस दुनिया में कुछ भी असंभव नहीं है, क्योंकि चीजें खुद को असंभव नहीं बनातीं।”
5. छोटे होकर भी बड़े काम संभव
“हम भले ही छोटे हों, लेकिन बड़े कार्य करने की क्षमता रखते हैं।”
6. लक्ष्य पर पूरा फोकस रखें
“आप जो भी करें, उसे अपना लक्ष्य बनाएं। मैंने ब्रह्मांड को समझने को ही अपना उद्देश्य बनाया।”
7. शांत स्वभाव की ताकत
“शांत लोगों का दिमाग सबसे तेज चलता है।”
8. शिकायत छोड़ें, आगे बढ़ें
“अगर आप हमेशा शिकायत करते रहेंगे, तो लोग आपसे दूर हो जाएंगे।”
स्टीफन हॉकिंग का जीवन हमें सिखाता है कि सफलता के लिए परिस्थितियां नहीं, बल्कि सोच और मेहनत मायने रखती है। अगर आप भी भीड़ से अलग पहचान बनाना चाहते हैं, तो उनके इन विचारों को अपने जीवन में जरूर अपनाएं।
Also Read This: Katihar: मनसाही पुलिस की बड़ी कार्रवाई, ऑटो से भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार

