Report by: Rishabh Kumar
Nawada : पुलिस ने एसपी अभिनव धीमान के कड़े निर्देश पर कार्रवाई करते हुए एक ऐसे खतरनाक गिरोह का भंडाफोड़ किया है, जो जंगल और पहाड़ी क्षेत्रों में शराब कारोबारियों से हथियार के बल पर रंगदारी (लेवी) वसूलता था। पुलिस ने इस गिरोह के दो सक्रिय सदस्यों को गिरफ्तार कर उनके पास से रायफल, पिस्टल और भारी मात्रा में जिंदा कारतूस बरामद किए हैं।
झारखंड के गिरिडीह से दबोचे गए आरोपी
Nawada डीएसपी गुलशन कुमार ने सोमवार को प्रेस वार्ता में बताया कि पिछले कुछ समय से गोविंदपुर और रजौली के पहाड़ी इलाकों में असामाजिक तत्वों द्वारा अवैध वसूली की सूचना मिल रही थी। इस पर संज्ञान लेते हुए विशेष कार्य बल (STF) और जिला आसूचना इकाई (DIU) को सक्रिय किया गया।
8 मार्च, 2026 को एसटीएफ की टीम ने तकनीकी अनुसंधान के आधार पर झारखंड के गिरिडीह जिले में छापेमारी कर दो संदिग्धों को हिरासत में लिया। जब इन्हें गोविंदपुर लाकर कड़ाई से पूछताछ की गई, तो इन्होंने शराब कारोबारियों से लेवी वसूलने की बात स्वीकार की।
पहाड़ी और डैम के पास छिपा रखा था हथियारों का जखीरा
Nawada गिरफ्तार आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने गोविंदपुर थाना क्षेत्र के सुअरलेटी डैम की पहाड़ियों में सर्च ऑपरेशन चलाया। झाड़ियों और पत्थरों के बीच छिपाकर रखे गए हथियारों का जखीरा देख पुलिस भी दंग रह गई।
बरामदगी की सूची:
- 01 देशी कट्टा
- 01 देशी पिस्टल
- 01 रायफल
- 01 दोनाली बंदूक
- 29 जिंदा कारतूस
गिरफ्तार अभियुक्तों का रहा है पुराना आपराधिक इतिहास
Nawada पुलिस के हत्थे चढ़े दोनों अपराधी आदतन अपराधी हैं और पहले भी कई गंभीर कांडों में संलिप्त रहे हैं:
- पवन कुमार: (निवासी: कोडरमा, झारखंड) – इसके खिलाफ सतगावां थाना में पहले से आपराधिक मामला दर्ज है।
- पंकज यादव: (निवासी: जमुई, बिहार) – इसके विरुद्ध चरकापत्थर थाना में कांड संख्या 143/25 दर्ज है।
पुलिस ने इनके खिलाफ गोविंदपुर थाना में कांड संख्या 65/26 दर्ज कर इन्हें जेल भेज दिया है। इस कार्रवाई से सीमावर्ती पहाड़ी क्षेत्रों में सक्रिय अपराधियों के बीच हड़कंप मच गया है।
Also Read This: Hazaribagh: “21 साल की सेवा और 100 रुपये दिहाड़ी”, रसोइया-संयोजिका संघ का हल्ला बोल, सरकार को दी चेतावनी

