High-protein diet : दिन की शुरुआत अगर पौष्टिक नाश्ते से की जाए तो शरीर को पूरे दिन भरपूर ऊर्जा मिलती है। खासतौर पर नाश्ते में प्रोटीन से भरपूर चीजें खाने से पेट लंबे समय तक भरा रहता है और बार-बार भूख नहीं लगती। अगर आप हेल्दी और जल्दी बनने वाला नाश्ता ढूंढ रहे हैं तो उबले छोले और राजमा की चाट एक बेहतरीन विकल्प हो सकती है।
ये चाट बिना तेल के तैयार होती है, इसलिए डाइटिंग करने वालों, वजन कम करने वालों और जिम जाने वालों के लिए भी यह एक परफेक्ट ब्रेकफास्ट है। इसे घर पर बहुत कम समय में बनाया जा सकता है।
नाश्ते में प्रोटीन चाट खाने के फायदे
High-protein diet प्रोटीन से भरपूर नाश्ता शरीर के लिए बेहद फायदेमंद होता है। इससे मांसपेशियां मजबूत बनती हैं और शरीर को लगातार ऊर्जा मिलती रहती है। छोले और राजमा में फाइबर, आयरन, विटामिन और मिनरल्स भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं, जो शरीर की पोषण संबंधी जरूरतों को पूरा करने में मदद करते हैं।
छोला चाट बनाने की आसान रेसिपी
High-protein diet अगर सुबह नाश्ता बनाने का ज्यादा समय नहीं है, तो आप जल्दी से छोला चाट तैयार कर सकते हैं।

सामग्री
- उबले हुए काबुली चने
- बारीक कटी प्याज
- टमाटर
- हरी मिर्च
- हरा धनिया
- नमक स्वादानुसार
- नींबू का रस
बनाने की विधि
- सबसे पहले काबुली चनों को रातभर पानी में भिगो दें।
- सुबह इन्हें कुकर में उबाल लें।
- उबले चनों का पानी निकालकर उन्हें ठंडा होने दें।
- अब इसमें कटी हुई प्याज, टमाटर, हरी मिर्च और हरा धनिया डालें।
- ऊपर से नमक और नींबू का रस मिलाकर अच्छी तरह मिक्स करें।
स्वादिष्ट और पौष्टिक छोला चाट तैयार है।
पोषण तत्व
High-protein diet छोलों में फोलेट (विटामिन B9), विटामिन B6, विटामिन C, विटामिन E, फाइबर, आयरन और मैग्नीशियम भरपूर मात्रा में होते हैं, जो शरीर को स्वस्थ रखने में मदद करते हैं।
राजमा चाट बनाने की विधि
High-protein diet छोले की तरह ही राजमा की चाट भी बहुत स्वादिष्ट और पौष्टिक होती है।

सामग्री
- उबले हुए राजमा
- बारीक कटी प्याज
- टमाटर
- हरी मिर्च
- खीरा (वैकल्पिक)
- नींबू का रस
- काला नमक
- चाट मसाला
बनाने की विधि
- राजमा को रातभर पानी में भिगोकर रखें।
- अगले दिन इसे कुकर में अच्छी तरह उबाल लें।
- उबले राजमा को ठंडा होने दें।
- अब इसमें प्याज, टमाटर, हरी मिर्च और खीरा मिलाएं।
- ऊपर से नींबू का रस, काला नमक और चाट मसाला डालकर मिक्स करें।
इससे आपकी हेल्दी और टेस्टी राजमा चाट तैयार हो जाएगी।
फ्रूट्स डालकर भी बना सकते हैं हेल्दी चाट
High-protein diet अगर आप चाट का स्वाद थोड़ा अलग बनाना चाहते हैं, तो इसमें फल भी मिला सकते हैं। सेब, अनार, अंगूर और केला डालकर इसे और पौष्टिक बनाया जा सकता है। हल्की मिठास के लिए इसमें थोड़ा शहद, नींबू का रस और चाट मसाला डालकर सर्व करें।

यह चाट स्वादिष्ट होने के साथ-साथ पौष्टिक भी होती है और हेल्दी ब्रेकफास्ट के लिए एक बेहतरीन विकल्प साबित हो सकती है।
Also Read This: Gurugram: निर्माणाधीन दीवार ढहने से भीषण हादसा, 7 श्रमिकों की मौत, मलबे में दबे होने की आशंका

