By: Yogendra Singh
Queens on the Wheel : अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस और रंगपंचमी के पावन अवसर से पूर्व, मध्य प्रदेश सरकार ने ‘क्वींस ऑन द व्हील्स’ (Queens On the Wheels) बाइकिंग टूर का शुभारंभ किया है। इस यात्रा में देशभर के विभिन्न राज्यों जैसे महाराष्ट्र, तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल की 25 अनुभवी महिला बाइक राइडर्स शामिल हैं। मुख्यमंत्री निवास पर आयोजित इस कार्यक्रम में सीएम डॉ. यादव ने विश्वास जताया कि यह यात्रा प्रदेश की बेटियों के लिए साहस और गौरव का प्रतीक बनेगी।

7 दिनों में 1400 किलोमीटर का रोमांचक सफर
Queens on the Wheel यह बाइकिंग टूर 7 मार्च से शुरू होकर 13 मार्च 2026 तक चलेगा। इस दौरान महिला राइडर्स मध्य प्रदेश के हृदय स्थल से गुजरते हुए लगभग 1400 किलोमीटर की दूरी तय करेंगी। मुख्यमंत्री ने राइडर्स से संवाद करते हुए कहा कि मध्य प्रदेश पर्यटन के साथ-साथ महिला सुरक्षा के मामले में भी पूरी तरह सजग है। यह यात्रा देश और दुनिया को संदेश देगी कि मध्य प्रदेश की सड़कें और पर्यटन स्थल महिलाओं के लिए पूरी तरह सुरक्षित हैं।

सांची से खजुराहो तक: सांस्कृतिक विरासत का होगा दीदार
Queens on the Wheel यह दल प्रदेश के ऐतिहासिक और प्राकृतिक सौंदर्य से परिपूर्ण स्थलों का भ्रमण करेगा। मुख्यमंत्री ने बताया कि यह यात्रा सांची, उदयगिरी, चंदेरी, खजुराहो, कूनो नेशनल पार्क, ग्वालियर, मितावली और ओरछा जैसे प्रमुख केंद्रों से होकर गुजरेगी।
इस रूट के माध्यम से राइडर्स बुंदेलखंड की शौर्यगाथा, मालवा की जीवंत संस्कृति, चंबल के गौरवशाली इतिहास और बघेलखंड की समृद्ध लोक कलाओं से रूबरू होंगी। यह पहल राज्य की सांस्कृतिक विरासत को सोशल मीडिया और अन्य माध्यमों से वैश्विक स्तर पर प्रचारित करने का एक सशक्त माध्यम बनेगी।
विशेषज्ञों की टीम और प्रशासन की चाक-चौबंद व्यवस्था
Queens on the Wheel इस दल में शामिल सभी महिलाएं प्रोफेशनल बाइकर्स और अपने क्षेत्र की विशेषज्ञ हैं। मुख्यमंत्री ने उन्हें सुरक्षा के प्रति सजग रहने की सलाह दी और आश्वस्त किया कि पूरी यात्रा के दौरान जिला प्रशासन उनके ठहरने, भोजन और अन्य आवश्यक सुविधाओं का विशेष ध्यान रखेगा।
कार्यक्रम के दौरान उच्च शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार भी मौजूद रहे। मुख्यमंत्री ने पर्यटन को बढ़ावा देने वाले युवाओं के साथ भी चर्चा की और उनके साथ ग्रुप फोटो खिंचवाकर उनका उत्साहवर्धन किया। राज्य सरकार का संकल्प है कि इस तरह के आयोजनों से ‘स्वच्छ-सुरक्षित पर्यटन’ की अवधारणा को बल मिले और मध्य प्रदेश पर्यटन के क्षेत्र में अग्रणी राज्य बनकर उभरे।
Also Read This: Anupam Kher @71: 28 की उम्र में बने 65 के बुजुर्ग, 540 फिल्मों के बाद भी बरकरार है फिटनेस का जज्बा

