Early rise : सुबह जल्दी उठना सेहत और दिनचर्या दोनों के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है। कई हेल्थ एक्सपर्ट्स के अनुसार सुबह का समय शरीर और दिमाग के लिए सबसे ताजगी भरा होता है। खासकर सुबह 4:30 से 5:30 बजे के बीच का समय ब्रह्म मुहूर्त माना जाता है, जिसे योग, ध्यान और पढ़ाई के लिए बहुत अच्छा माना जाता है।
लेकिन कई लोग चाहकर भी सुबह जल्दी नहीं उठ पाते। इसकी सबसे बड़ी वजह सही समय पर नींद पूरी न होना है।
जल्दी उठने के लिए रात में कब सोना चाहिए?
Early rise अगर आप सुबह करीब 5:30 बजे उठना चाहते हैं, तो आपको रात में लगभग 9:30 बजे तक सो जाना चाहिए। हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक एक स्वस्थ व्यक्ति के लिए कम से कम 7 घंटे की नींद जरूरी होती है।
सरल शब्दों में समझें तो:
- जितने बजे आपको सुबह उठना है
- उससे लगभग 7 घंटे पहले सोने का समय तय करें
अगर आप रोज एक ही समय पर सोने और उठने की आदत बना लेते हैं, तो कुछ ही दिनों में आपकी बॉडी क्लॉक उसी हिसाब से सेट हो जाती है और बिना अलार्म के भी सुबह आंख खुलने लगती है।
सोने से पहले इन बातों का रखें ध्यान
Early rise अच्छी नींद पाने के लिए कुछ छोटी-छोटी आदतों को अपनाना जरूरी है।
1. स्क्रीन से दूरी बनाएं
सोने से करीब एक घंटे पहले मोबाइल, टीवी और लैपटॉप का इस्तेमाल बंद कर दें। स्क्रीन से निकलने वाली ब्लू लाइट नींद आने में बाधा बन सकती है।
2. समय पर डिनर करें
रात का खाना सोने से 2–3 घंटे पहले कर लेना बेहतर होता है। हल्का और आसानी से पचने वाला भोजन लेने से नींद अच्छी आती है।
3. रोज एक ही रूटीन रखें
हर दिन एक ही समय पर सोने और उठने की कोशिश करें। इससे शरीर की प्राकृतिक घड़ी (बॉडी क्लॉक) संतुलित रहती है।
“पिलो तकनीक” भी कर सकते हैं ट्राई
Early rise सुबह जल्दी उठने की आदत बनाने के लिए आप पिलो तकनीक का भी इस्तेमाल कर सकते हैं।
सोने से पहले अपने तकिए को छूकर तीन बार मन ही मन बोलें –
“मैं कल सुबह (जिस समय उठना चाहते हैं) ताजगी के साथ उठ जाऊंगा/उठ जाऊंगी।”
यह तकनीक आपके सबकॉन्शियस माइंड पर असर डालती है और नियमित अभ्यास से सुबह जल्दी उठने में मदद कर सकती है।
कितने दिनों में बन जाएगी आदत?
Early rise अगर आप इन छोटी-छोटी आदतों को लगातार एक सप्ताह तक फॉलो करते हैं, तो धीरे-धीरे सुबह जल्दी उठना आसान होने लगता है और शरीर खुद ही उसी समय जागने का संकेत देने लगता है।
Disclaimer: यह जानकारी सामान्य जागरूकता के उद्देश्य से दी गई है। किसी भी स्वास्थ्य संबंधी समस्या, डाइट या फिटनेस रूटीन में बदलाव करने से पहले डॉक्टर या विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।
Also Read This: Lucknow: चाइनीज मांझे का खतरनाक कहर, दो लोग घायल; एक की गर्दन और दूसरे का चेहरा कटा

