By: Yogendra Singh
Chhattisgarh : माध्यमिक शिक्षा मंडल (माशिमं) ने 2026-27 शैक्षणिक सत्र से 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा शुल्क में वृद्धि की घोषणा की है। अब नियमित परीक्षार्थियों को बोर्ड परीक्षा शुल्क, अंकसूची और प्रति विषय प्रायोगिक शुल्क मिलाकर कुल 800 रुपये देने होंगे। इससे पहले यह शुल्क 460 रुपये था।
अन्य फीस मदों में भी बढ़ोतरी
Chhattisgarh माशिमं की कार्यपालिका समिति की बैठक में लगभग 22 विभिन्न मदों के शुल्क बढ़ाने को मंजूरी दी गई। इसमें नामांकन शुल्क, अतिरिक्त विषय, द्वितीय मुख्य/अवसर परीक्षा, स्वाध्यायी छात्रों के पंजीयन और अनुमति शुल्क आदि शामिल हैं। बोर्ड परीक्षा आवेदन फॉर्म का शुल्क भी बढ़ाकर 150 रुपये कर दिया गया है, जबकि प्रवेश पत्र की दूसरी प्रति का शुल्क पहले की तरह 80 रुपये ही रहेगा।
स्वाध्यायी और प्राइवेट छात्रों पर भी असर
Chhattisgarh स्वाध्यायी छात्रों के पंजीयन और अनुमति शुल्क को करीब डेढ़ गुना बढ़ा दिया गया है। पहले यह 560 रुपये था, अब 800 रुपये होगा। राज्य के नए छात्रों और बाहर के छात्रों के लिए यह शुल्क 1,540 रुपये से बढ़कर 2,000 रुपये हो गया है। विषयवार परीक्षा शुल्क भी बढ़ा है—एक विषय की परीक्षा का शुल्क 280 रुपये से बढ़कर 400 रुपये कर दिया गया है, जबकि दो विषयों (द्वितीय मुख्य/अवसर परीक्षा) के लिए शुल्क 340 रुपये से बढ़ाकर 600 रुपये कर दिया गया है।
छात्रों और अभिभावकों पर आर्थिक दबाव
Chhattisgarh यह वृद्धि पांच साल बाद की गई है, पिछली बार बोर्ड परीक्षा शुल्क 2021 में बढ़ाया गया था। विशेषज्ञों का कहना है कि इस बार हुई बढ़ोतरी से छात्रों और उनके परिवारों पर आर्थिक बोझ बढ़ सकता है। विशेषकर स्वाध्यायी और प्राइवेट छात्रों के लिए यह अतिरिक्त खर्च चिंता का विषय बन सकता है।
Also Read This: Chandrayaan-4: साउथ पोल के मॉन्स माउटन पर उतरेगा मिशन

