Dhruv Rathee Non Bailable Warrant: लोकप्रिय यूट्यूबर ध्रुव राठी एक पुराने कानूनी मामले को लेकर एक बार फिर संकट में घिर गए हैं। दिल्ली की साकेत कोर्ट ने साल 2018 से जुड़े एक आपराधिक मानहानि केस में उनके खिलाफ गैर-जमानती वारंट (NBW) जारी करने का सख्त आदेश दिया है। वर्तमान में जर्मनी में निवास कर रहे ध्रुव राठी के इस मामले पर अदालत अब 3 दिसंबर को अगली सुनवाई करेगी।
मई 2018 के एक वीडियो से जुड़ा है पूरा विवाद
Dhruv Rathee Non Bailable Warrant:यह पूरा कानूनी विवाद मई 2018 में ध्रुव राठी द्वारा सोशल मीडिया पर अपलोड किए गए ‘BJP IT Cell Part II’ शीर्षक वाले एक वीडियो से शुरू हुआ था। इस वीडियो में राठी ने कथित तौर पर यह दावा किया था कि भाजपा के आईटी सेल ने उनकी छवि खराब करने के लिए एक व्यक्ति को रिश्वत देने का प्रयास किया था। इस वीडियो के सामने आने के बाद शिकायतकर्ता विकास सांस्कृत्यायन ने ध्रुव राठी पर झूठे और अपमानजनक आरोप लगाकर मानहानि करने की शिकायत दर्ज कराई थी। गौरतलब है कि उस समय दिल्ली के तत्कालीन मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने भी राठी के इस वीडियो को रीट्वीट किया था।
नोटिस तामील न होने के बाद कोर्ट ने अपनाया कड़ा रुख
Dhruv Rathee Non Bailable Warrant:जानकारी के मुताबिक, अदालत ने इससे पहले अक्टूबर महीने में भी ध्रुव राठी के खिलाफ जमानती वारंट जारी किया था। लेकिन जब संबंधित अधिकारी नोटिस तामील कराने के लिए उनके पते पर पहुंचे, तो वहां ताला लगा मिला। अदालत के आदेशों के बावजूद पेशी से गैरहाजिर रहने और नोटिस तामील न हो पाने के कारण अब साकेत कोर्ट ने कड़ा रुख अपनाते हुए गैर-जमानती वारंट जारी कर दिया है।
हाल ही में भारत आने पर गुरुग्राम से लिए गए थे हिरासत में
Dhruv Rathee Non Bailable Warrant:बता दें कि ध्रुव राठी हाल ही में 8 अक्टूबर को भारत लौटे थे। इस दौरान उन्होंने दिल्ली के जंतर-मंतर पर ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ (CJP) द्वारा आयोजित होने वाले एक विरोध प्रदर्शन में शामिल होने की घोषणा की थी। हालांकि, प्रदर्शन स्थल पर पहुंचने से पहले ही पुलिस ने उन्हें गुरुग्राम के सेक्टर 56 स्थित उनके आवास से एहतियातन हिरासत में ले लिया था।
read this:-Kaushambi Mother Murder : शादी में बाधक बन रही मां की बेटी ने प्रेमी से कराई हत्या, दोनों गिरफ्तार

