Sahara HospitalSahara Hospital
Spread the love

Sahara Hospital: महान संत शिरोमणि गुरु रविदास महाराज की जयंती पर

ग्वालियर, 3 फरवरी 2026: महान संत शिरोमणि गुरु रविदास महाराज की 649वीं जयंती के अवसर पर सहारा हॉस्पिटल ने ग्राम खुरसी में नि:शुल्क नेत्र एवं स्वास्थ्य परीक्षण परामर्श शिविर का सफल आयोजन किया। यह शिविर सहारा हॉस्पिटल के साथ-साथ मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल के नेटवर्क का हिस्सा इंद्रप्रस्थ अपोलो हॉस्पिटल के सहयोग से आयोजित किया गया। परिक्षण करने के बाद सामान्य रोगियों को स्वस्थ्य सलाह दी गई।

Sahara Hospital: शिविर का आयोजन एवं ग्रामवासियों की भागीदारी

शिविर का शुभारंभ संत रविदास महाराज के चित्र के समक्ष सहारा हॉस्पिटल की टीम और ग्रामवासियों द्वारा माला अर्पित कर नमन और सम्मान के साथ किया गया। इसके बाद फल वितरण कर सामाजिक सौहार्द का परिचय दिया गया। डॉ. जवर सिंह अग्रवाल, डॉ. अशोक सिंह राजपूत, श्री जसवन्त इन्दोतिया तथा श्री राजेन्द्र वरेया ने गुरु रविदास महाराज के जीवन एवं कार्यों पर प्रकाश डाला।

Sahara Hospital: स्वास्थ्य जांच और सफल ऑपरेशन

शिविर में लगभग 50 रोगियों ने अपना स्वास्थ्य परीक्षण कराया, जिनका पंजीयन सहारा हॉस्पिटल द्वारा किया गया। गंभीर मामलों में 5 मरीज मोतियाबिंद के थे, जिन्हें नि:शुल्क सहारा हॉस्पिटल के वाहन से लाकर ऑपरेशन के लिए अस्पताल ले जाया गया। उनकी आंखों का सफल ऑपरेशन कर लेंस प्रत्यारोपण किया गया, जो अत्यंत सफल रहा।

चिकित्सकीय सेवा एवं समाज सेवा का समर्पण

इस पहल के माध्यम से सहारा हॉस्पिटल ने न केवल गांव के लोगों को उच्च गुणवत्ता वाली नेत्र चिकित्सा सेवा प्रदान की, बल्कि सामाजिक और धार्मिक अवसर पर सेवा का जो कार्य किया गया, वह सराहनीय है। इस प्रकार, स्वास्थ्य और समाज सेवा को एक साथ जोड़ते हुए एक सकारात्मक उदाहरण प्रस्तुत किया गया।

Also Read This: Weather Update: मध्य प्रदेश में घना कोहरा और बारिश से प्रभावित जनजीवन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *