MP Exam: 10वीं हिंदी और 12वीं के प्रमुख विषयों की बदली गई परीक्षा तारीखें
मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल (एमपी बोर्ड) ने सत्र 2026 की बोर्ड परीक्षाओं को लेकर छात्रों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना जारी की है। बोर्ड ने 10वीं और 12वीं की मुख्य परीक्षाओं के समय-सारिणी में आंशिक बदलाव किया है। ऐसे में परीक्षा की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों को संशोधित तिथियों के अनुसार अपनी रणनीति तय करने की सलाह दी गई है।
MP Exam: परीक्षा समय में कोई बदलाव नहीं
बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि परीक्षा का समय पूर्ववत रहेगा। सभी परीक्षाएं सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक आयोजित होंगी। बदलाव केवल कुछ विषयों की तिथियों में किया गया है, समय में नहीं।
MP Exam: 10वीं कक्षा: हिंदी की नई तारीख
हाईस्कूल परीक्षा में हिंदी विषय की परीक्षा की तारीख बदली गई है।
- पहले यह परीक्षा 11 फरवरी 2026 (बुधवार) को प्रस्तावित थी।
- संशोधित कार्यक्रम के अनुसार अब यह परीक्षा 6 मार्च 2026 (शुक्रवार) को आयोजित की जाएगी।
12वीं कक्षा: इन विषयों की बदली तारीखें
हायर सेकेंडरी परीक्षा में तीन प्रमुख विषयों की परीक्षा तिथियों में परिवर्तन किया गया है—
- उर्दू और मराठी
- पहले: 9 फरवरी 2026 (सोमवार)
- अब: 6 मार्च 2026 (शुक्रवार)
- हिंदी
- पहले: 7 फरवरी 2026 (शनिवार)
- अब: 7 मार्च 2026 (शनिवार)
अन्य सभी विषयों की परीक्षाएं पहले घोषित कार्यक्रम के अनुसार ही होंगी।
सभी श्रेणियों पर समान रूप से लागू
बोर्ड ने बताया है कि संशोधित समय-सारिणी नियमित, स्वाध्यायी (सेल्फ स्टडी) और दिव्यांग श्रेणी के सभी परीक्षार्थियों पर समान रूप से लागू होगी।
परीक्षा दिवस से जुड़े जरूरी निर्देश
परीक्षार्थियों को किसी भी असुविधा से बचने के लिए निम्न निर्देशों का पालन करना अनिवार्य होगा—
- सुबह 8:00 बजे तक परीक्षा केंद्र पहुंचना अनिवार्य
- 8:30 बजे तक परीक्षा कक्ष में बैठना होगा
- 8:45 बजे के बाद प्रवेश नहीं मिलेगा
- 8:50 बजे उत्तर पुस्तिकाएं वितरित की जाएंगी
- 8:55 बजे प्रश्नपत्र दिए जाएंगे
प्रायोगिक परीक्षाओं का कार्यक्रम
रेगुलर विद्यार्थियों की प्रैक्टिकल परीक्षाएं उनके संबंधित विद्यालयों में 10 फरवरी 2026 से 10 मार्च 2026 के बीच आयोजित की जाएंगी।
एमपी बोर्ड ने छात्रों से अपील की है कि वे संशोधित तिथियों को ध्यान में रखते हुए अपनी तैयारी सुनिश्चित करें और आधिकारिक सूचनाओं पर ही भरोसा करें।
ये भी पढ़े: सीआईएससीई ने कक्षा 10वीं और 12वीं के 2026 बोर्ड परीक्षाओं के लिए तिथि पत्र जारी किया

