ByProper News

Sep 3, 2026
Spread the love
  1. छत डालने के कुछ ही देर बाद ढहा लेंटर, निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर उठे सवालनर्मदापुरम जिले के माखननगर ब्लॉक की ग्राम पंचायत सांगाखेड़ा कला में सरकारी निर्माण कार्य की गुणवत्ता को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। यहां सामुदायिक बैठक हॉल के लिए डाली गई छत का लेंटर निर्माण के करीब आधे घंटे बाद ही सेटिंग समेत नीचे आ गिरा। राहत की बात यह रही कि घटना के वक्त कोई मजदूर मलबे के नीचे मौजूद नहीं था, जिससे बड़ा हादसा टल गया।जानकारी के मुताबिक, राज्यसभा सांसद निधि से करीब 5 लाख रुपये की लागत से सामुदायिक बैठक हॉल का निर्माण कराया जा रहा है। बुधवार दोपहर लगभग 3 बजे ठेकेदार ने छत की ढलाई कराई थी। कुछ ही देर बाद लेंटर का हिस्सा अचानक भरभराकर गिर गया। घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और निर्माण की गुणवत्ता को लेकर नाराजगी जताई।लेंटर गिरने की घटना के बाद पंचायत स्तर पर निर्माण कार्य की निगरानी और जिम्मेदारी को लेकर भी सवाल उठने लगे हैं। ग्रामीणों ने निर्माण कार्य में इस्तेमाल सामग्री और तकनीकी निगरानी की जांच की मांग की है।मामले को लेकर जनपद पंचायत के सीईओ रंजीत ताराम ने कहा कि घटना उनके संज्ञान में आई है। संबंधित पंचायत सचिव और उपयंत्री को नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा जाएगा। जांच के बाद तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।