लेखक: आचार्य इंदु प्रकाश, संपादक: रविन्द्र सिंह
Horoscope : 1 मई 2026, शुक्रवार का दिन वैशाख शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि के साथ आया है। पूर्णिमा रात 10:53 बजे तक रहेगी। आज रात 9:13 बजे तक सिद्धि योग बना रहेगा, जबकि स्वाती नक्षत्र भोर 4:36 बजे तक प्रभावी रहेगा। वैशाख पूर्णिमा का दिन धार्मिक और आध्यात्मिक दृष्टि से बेहद खास माना जाता है।
🐏 मेष राशि (Aries)
आज का दिन खुशियों से भरा रहेगा। परिवार से कोई अच्छी खबर मिल सकती है। कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी और सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा। सेहत अच्छी रहेगी और रुके काम पूरे होंगे।
शुभ रंग: सफेद
शुभ अंक: 5
🐂 वृष राशि (Taurus)
आज का दिन शांति और सीख से भरा रहेगा। किसी नए व्यक्ति से मुलाकात आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकती है। मेहनत का अच्छा परिणाम मिलेगा और व्यापार में लाभ के संकेत हैं।
शुभ रंग: नीला
शुभ अंक: 6
👬 मिथुन राशि (Gemini)
आज आपको विशेष उपलब्धि मिल सकती है। व्यवहार में विनम्रता बनाए रखें। पारिवारिक जिम्मेदारियां बढ़ेंगी, लेकिन आपको सहयोग भी मिलेगा। बिजनेस में लाभ के योग हैं।
शुभ रंग: सिल्वर
शुभ अंक: 3
Horoscope 1 May 2026
🦀 कर्क राशि (Cancer)
आज परिवार में खुशी का माहौल रहेगा। आपकी तारीफ होगी और कोई पुराना मददगार आपके काम आ सकता है। आध्यात्मिक रुचि बढ़ेगी।
शुभ रंग: महरून
शुभ अंक: 4
🦁 सिंह राशि (Leo)
आज का दिन खास रहेगा, खासकर महिलाओं के लिए। बिजनेस में नए अवसर मिल सकते हैं। काम में फोकस बनाए रखें और जरूरी दस्तावेज संभालकर रखें।
शुभ रंग: पीच
शुभ अंक: 2
👧 कन्या राशि (Virgo)
आज का दिन आपके लिए भाग्यशाली साबित होगा। कठिन कार्य भी आसानी से पूरे होंगे। छात्रों के लिए दिन अच्छा है और पढ़ाई में मन लगेगा।
शुभ रंग: मेजेंटा
शुभ अंक: 3
Horoscope 1 May 2026
⚖️ तुला राशि (Libra)
आज जिम्मेदारियों को आप बेहतर तरीके से निभाएंगे। नए आय स्रोत मिल सकते हैं। खर्चों में कमी आएगी और बिजनेस में स्थिरता बनी रहेगी।
शुभ रंग: पीला
शुभ अंक: 5
🦂 वृश्चिक राशि (Scorpio)
आज धार्मिक गतिविधियों में हिस्सा लेने का अवसर मिल सकता है। योजनाएं सफल होंगी और परिवार से जुड़ी परेशानियां खत्म होंगी।
शुभ रंग: लाल
शुभ अंक: 1
🏹 धनु राशि (Sagittarius)
आज का दिन सकारात्मक रहेगा। पुराने कर्ज खत्म हो सकते हैं। करियर में नए अवसर मिलेंगे और सामाजिक कार्यों में भागीदारी होगी।
शुभ रंग: हरा
शुभ अंक: 9
Horoscope 1 May 2026
🐐 मकर राशि (Capricorn)
आज आपको किसी अनुभवी व्यक्ति से सही सलाह मिलेगी। आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी और परिवार का सहयोग मिलेगा।
शुभ रंग: नीला
शुभ अंक: 9
🌊 कुंभ राशि (Aquarius)
आज का दिन उपलब्धियों से भरा रहेगा। लंबे समय से चल रही इच्छाएं पूरी हो सकती हैं। परिवार में धार्मिक आयोजन के योग हैं।
शुभ रंग: काला
शुभ अंक: 5
🐟 मीन राशि (Pisces)
आज काम का दबाव ज्यादा रहेगा, लेकिन समय पर काम पूरा करने से संतुष्टि मिलेगी। प्रमोशन या ट्रांसफर की संभावना बन सकती है।
शुभ रंग: नारंगी
शुभ अंक: 2
Also Read This: Hamirpur में एंटी करप्शन टीम का बड़ा एक्शन: नक्शा सुधारने के नाम पर 25 हजार रिश्वत लेते चकबंदी पेशकार गिरफ्तार

