HoroscopeHoroscope
Spread the love

लेखक: आचार्य इंदु प्रकाश, संपादित: रवि‍न्‍द्र सिंह

Horoscope : 01 अगस्त 2026, आज श्रावण कृष्ण पक्ष की तृतीया तिथि है, जो रात 11:08 बजे तक रहेगी। इसके साथ ही शोभन योग देर रात 11:23 बजे तक प्रभावी रहेगा और शतभिषा नक्षत्र रात 8:46 बजे तक रहेगा। वहीं सुबह 9:28 बजे शुक्र ग्रह कन्या राशि में गोचर करेंगे, जिसका प्रभाव कई राशियों के करियर, व्यापार, आर्थिक स्थिति और पारिवारिक जीवन पर देखने को मिलेगा।

आइए जानते हैं कि 1 अगस्त 2026, शनिवार का दिन मेष से लेकर मीन राशि तक सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहने वाला है और किन उपायों से दिन को और बेहतर बनाया जा सकता है।

Horoscope 🐏 मेष राशि (Aries)

आज का दिन उत्साह और नई उपलब्धियों से भरा रहेगा। व्यापार को विस्तार देने की नई योजनाएं सफल हो सकती हैं। पुराने मित्र से मुलाकात होने के योग हैं, जिससे पुरानी यादें ताजा होंगी। खेल-कूद और रचनात्मक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी और ससुराल पक्ष के साथ संबंध मधुर होंगे। स्वास्थ्य में भी पहले से सुधार महसूस होगा।

शुभ रंग: सफेद
शुभ अंक: 5

Horoscope 🐂 वृष राशि (Taurus)

आज आपके कार्यों में गति आएगी। नौकरी और व्यापार दोनों क्षेत्रों में सफलता मिलने के संकेत हैं। वरिष्ठों का सहयोग मिलेगा और शिक्षा से जुड़ी परेशानियां दूर होंगी। इलेक्ट्रॉनिक्स से जुड़े कारोबारियों को अच्छा लाभ मिल सकता है। किसी धार्मिक या सामाजिक कार्यक्रम में भाग लेने का अवसर मिलेगा।

शुभ रंग: गुलाबी
शुभ अंक: 6

Horoscope 👬 मिथुन राशि (Gemini)

आज आपकी मेहनत की सराहना होगी। महिलाओं के लिए व्यापार में नए अवसर खुल सकते हैं। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्रों को निरंतर प्रयास जारी रखना चाहिए। किसी पुराने परिचित से लाभ मिलने की संभावना है। दांपत्य जीवन में खुशियां बढ़ेंगी और आत्मविश्वास से सभी कार्य पूरे होंगे।

शुभ रंग: नीला
शुभ अंक: 4

Horoscope 🦀 कर्क राशि (Cancer)

आर्थिक दृष्टि से दिन लाभदायक रहेगा। एक से अधिक स्रोतों से आय मिलने की संभावना है। निवेश संबंधी मामलों में सकारात्मक परिणाम मिल सकते हैं। प्रेम संबंधों में परिवार की सहमति मिलने के योग हैं। भाई-बहनों के साथ चल रहा विवाद बातचीत से समाप्त हो सकता है।

शुभ रंग: लाल
शुभ अंक: 5

Horoscope 🦁 सिंह राशि (Leo)

आज नए कार्यों की शुरुआत के लिए समय अनुकूल है। कानूनी मामलों में जल्दबाजी करने से बचें। आय और खर्च के बीच संतुलन बनाए रखना आवश्यक होगा। जीवनसाथी को करियर में सफलता मिल सकती है। नियमित व्यायाम से स्वास्थ्य बेहतर रहेगा।

शुभ रंग: नीला
शुभ अंक: 1

Horoscope 👧 कन्या राशि (Virgo)

आज करियर में प्रगति के नए अवसर मिल सकते हैं। राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र से जुड़े लोगों को महत्वपूर्ण व्यक्तियों से मिलने का मौका मिलेगा। संतान की शिक्षा या करियर से जुड़ी चिंता दूर होगी। वैवाहिक जीवन सुखद रहेगा और प्रेम संबंधों में विश्वास बढ़ेगा।

शुभ रंग: लाल
शुभ अंक: 1

Horoscope ⚖️ तुला राशि (Libra)

आज आपका आत्मविश्वास बढ़ा रहेगा। किसी करीबी के साथ चल रही नाराजगी खत्म हो सकती है। परिवार में खुशखबरी मिलने के योग हैं। अनुभव के आधार पर लिए गए निर्णय आपको सफलता दिलाएंगे। खान-पान पर विशेष ध्यान देना आवश्यक होगा।

शुभ रंग: हरा
शुभ अंक: 8

Horoscope 🦂 वृश्चिक राशि (Scorpio)

व्यापार में अतिरिक्त मेहनत का अच्छा परिणाम मिलेगा। विरोधी आपकी योजनाओं में बाधा डालने की कोशिश करेंगे, लेकिन आपकी सूझबूझ उन्हें विफल कर देगी। सरकारी नौकरी करने वालों को नई जिम्मेदारी मिल सकती है। प्रॉपर्टी से जुड़े लोगों के लिए दिन लाभदायक रहेगा।

शुभ रंग: केसरिया
शुभ अंक: 2

Horoscope 🏹 धनु राशि (Sagittarius)

व्यापार में सोच-समझकर निर्णय लेने की जरूरत होगी। किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह लाभदायक साबित होगी। कार्यस्थल पर सहयोगियों का साथ मिलेगा। छात्रों को सोशल मीडिया पर समय बर्बाद करने से बचना चाहिए। परिवार के साथ समय बिताने का अवसर मिलेगा।

शुभ रंग: ग्रे
शुभ अंक: 3

Horoscope 🐐 मकर राशि (Capricorn)

आज पुरानी समस्याओं का समाधान मिलने से मन प्रसन्न रहेगा। परिवार में धार्मिक आयोजन की योजना बन सकती है। जीवनशैली में सकारात्मक बदलाव करने का प्रयास सफल रहेगा। दूसरों की मदद करने से सम्मान बढ़ेगा। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।

शुभ रंग: सिल्वर
शुभ अंक: 7

Horoscope 🌊 कुंभ राशि (Aquarius)

आज नए विचार और रचनात्मकता आपको आगे बढ़ाएगी। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों को सफलता मिल सकती है। व्यापार में सुधार होगा और नए अवसर प्राप्त होंगे। यदि नया कारोबार शुरू करने की योजना बना रहे हैं तो समय अनुकूल है। प्राकृतिक उपायों से स्वास्थ्य लाभ मिलेगा।

शुभ रंग: हरा
शुभ अंक: 2

Horoscope 🐟 मीन राशि (Pisces)

आज का दिन सामान्य लेकिन लाभदायक रहेगा। व्यापार में किसी अनुभवी व्यक्ति का सहयोग मिलेगा। विवादों से दूर रहकर अपने काम पर ध्यान दें। छात्रों के लिए दिन अनुकूल रहेगा और नए मित्र बन सकते हैं। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। खान-पान और दिनचर्या व्यवस्थित रखने से स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।

शुभ रंग: मैजेंटा
शुभ अंक: 3

ये भी पढ़े: जामताड़ा: बैंक अधिकारी बनकर ठगी करने वाले 3 शातिर साइबर अपराधी गिरफ्तार, कई सामान बरामद