Spread the love

रामनगर। थाना क्षेत्र में घर के बाहर खड़ी ट्रॉली चोरी होने के मामले में रामनगर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चोरी की ट्रॉली बरामद कर ली है। पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल किए गए स्वराज ट्रैक्टर को भी जब्त किया है। बरामद मशरुका की कुल कीमत करीब 6.25 लाख रुपये बताई गई है।

24 अगस्त को दर्ज हुई थी शिकायत

ग्राम भलवाही निवासी देव सिंह गोंड ने 24 अगस्त 2026 को रामनगर थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने पुलिस को बताया था कि उनके घर के बाहर खड़ी ट्रॉली को अज्ञात व्यक्ति चोरी कर ले गया है।

शिकायत के आधार पर पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 303(2) के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की।

मुखबिर और तकनीकी साक्ष्यों से मिला सुराग

चोरी की घटना की जांच के लिए पुलिस टीम ने क्षेत्र में पतासाजी के साथ मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया। इसके अलावा तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर भी जांच आगे बढ़ाई गई। जांच के दौरान पुलिस को चोरी की ट्रॉली और वारदात में प्रयुक्त ट्रैक्टर के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी मिली।

पुलिस के मुताबिक, जांच में मिले सुरागों के आधार पर चोरी गई ट्रॉली और घटना में इस्तेमाल स्वराज ट्रैक्टर को विधि-विरुद्ध बालक (परिवर्तित नाम) राजकुमार शर्मा, उम्र 17 वर्ष, निवासी भेड़वा टोला, थाना भालूमाड़ा के कब्जे से बरामद किया गया।

सात दिन में बरामदगी

पुलिस ने घटना के करीब