इंदौर। बड़ा सराफा बाजार स्थित एक ज्वेलर्स की दुकान से अचानक धुआं उठता दिखाई देने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। बाहर से धुआं निकलते देख आसपास मौजूद लोगों ने दुकान में आग लगने की सूचना पुलिस और दमकल विभाग को दी।
जानकारी मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। भीड़भाड़ वाला क्षेत्र होने के कारण पुलिस ने मोर्चा संभालते हुए मौके पर लोगों की आवाजाही नियंत्रित की, वहीं दमकलकर्मियों ने आग बुझाने का अभियान शुरू किया।
आग में दुकान का सामान जला
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार आग की चपेट में आने से दुकान के भीतर रखा सामान और काउंटर जलकर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। दमकल कर्मचारियों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया और आग को आसपास की दुकानों तक फैलने से रोक लिया।
आग के कारणों की जांच जारी
फिलहाल आग लगने की वास्तविक वजह सामने नहीं आई है। पुलिस और संबंधित विभाग की टीम घटना की जांच कर रही है। साथ ही दुकान में हुए नुकसान का भी आकलन किया जा रहा है।
बाइट: थाना प्रभारी सराफा राजकुमार लिटोरिया
