कटाव स्थल पर अधिकारियों का कैंप, जियो बैग और स्टीमर से जारी बचाव कार्य; पलायन कर रहे लोगों के लिए सुविधाएं जुटाने के निर्देश
भागलपुर, बिहार। राघोपुर में लगातार बढ़ रहे नदी कटाव के बीच प्रशासन और जल संसाधन विभाग ने मोर्चा संभाल लिया है। जल संसाधन विभाग के सचिव चंद्रशेखर कुमार और भागलपुर के कमिश्नर प्रेम सिंह मीणा खुद कटाव प्रभावित क्षेत्र में पहुंचकर स्थिति की निगरानी कर रहे हैं। दोनों अधिकारियों ने मौके का निरीक्षण कर बचाव कार्यों की प्रगति का जायजा लिया और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
कटावरोधी कार्य में तेजी के निर्देश
निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि कटाव रोकने के लिए जरूरी सभी उपाय तत्काल किए जाएं। उन्होंने संबंधित विभागों को काम में किसी भी तरह की लापरवाही नहीं बरतने और संवेदनशील स्थानों पर लगातार निगरानी रखने के निर्देश दिए।
अधिकारियों ने कटाव के कारण सुरक्षित स्थानों की ओर जा रहे लोगों से भी बातचीत की। पलायन कर रहे परिवारों की स्थिति की जानकारी लेते हुए उनके लिए भोजन, पानी और अन्य जरूरी मूलभूत सुविधाओं की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।
जियो बैग और स्टीमर से बांध बचाने की कोशिश
कटावरोधी अभियान में अब स्टीमर की मदद भी ली जा रही है। नदी के तेज बहाव के बीच जियो बैग डालकर प्रभावित हिस्सों को सुरक्षित करने का प्रयास किया जा रहा है। हालांकि तेज धारा के कारण बचाव कार्य में लगातार मुश्किलें सामने आ रही हैं।
सचिव चंद्रशेखर कुमार ने बताया कि कटावरोधी काम लगातार जारी है, लेकिन 24 तारीख को मार्जिनल बांध का एक हिस्सा कटने के बाद कटाव का दायरा तेजी से बढ़ा है। वर्तमान में प्राथमिकता पुरानी रेल लाइन वाले बांध को सुरक्षित रखने की है।
तेज बहाव से बचाव सामग्री बहने की चुनौती
अध
