एंकर— मंदसौर जिले के गरोठ में चोरों ने बैंक ऑफ इंडिया के एटीएम को निशाना बनाते हुए बड़ी वारदात को अंजाम दिया। भानपुर रोड पर स्थित एटीएम को अज्ञात बदमाशों ने गैस कटर की मदद से काट दिया और अंदर रखी लाखों रुपये की रकम लेकर फरार हो गए। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है।
वीओ— बताया जा रहा है कि अज्ञात चोरों ने देर रात भानपुर रोड स्थित बैंक ऑफ इंडिया के एटीएम को गैस कटर से काटकर क्षतिग्रस्त कर दिया। इसके बाद बदमाश एटीएम के अंदर रखी नकदी लेकर मौके से फरार हो गए। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार एटीएम में करीब 6 लाख रुपये की राशि मौजूद थी।
वारदात की सूचना मिलते ही पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची और मौके का निरीक्षण किया। पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगालना शुरू कर दिया है। फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान और उनकी गतिविधियों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।
पुलिस ने मामले में अज्ञात आरोपियों के खिलाफ जांच शुरू कर दी है। साथ ही यह भी पता लगाया जा रहा है कि वारदात में कितने लोग शामिल थे और चोरी के बाद आरोपी किस दिशा में फरार हुए।
बाइट— एडिशनल एसपी राम सनेही मिश्रा, गरोठ
