Weather UpdateWeather Update
Spread the love

Weather Update : अप्रैल के मध्य में ही देश के कई हिस्सों में गर्मी ने अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है। राजधानी नई दिल्ली सहित उत्तर भारत के कई शहरों में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के करीब पहुंच चुका है। मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले दिनों में तापमान और बढ़ सकता है, जिससे लोगों को भीषण गर्मी का सामना करना पड़ेगा।

Weather Update उत्तर-पश्चिम और मध्य भारत में बढ़ेगी गर्मी

मौसम विभाग के अनुमान के मुताबिक, 18 अप्रैल तक उत्तर-पश्चिम भारत में अधिकतम तापमान 4 से 6 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ सकता है। वहीं मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और विदर्भ क्षेत्र में तापमान 3 से 5 डिग्री तक बढ़ने की संभावना है। गुजरात और महाराष्ट्र में भी गर्मी धीरे-धीरे तेज होगी।

Weather Update कई राज्यों में लू का अलर्ट

14 से 16 अप्रैल के बीच देश के कई हिस्सों में लू चलने की चेतावनी जारी की गई है। इसमें मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, बिहार, झारखंड, गुजरात, आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु शामिल हैं। हाल ही में महाराष्ट्र के अकोला में 43.1°C तापमान दर्ज किया गया, जो इस सीजन का सबसे अधिक रहा।

Weather Update पूर्वोत्तर राज्यों में बारिश से राहत

जहां एक ओर देश के अधिकतर हिस्सों में गर्मी बढ़ रही है, वहीं पूर्वोत्तर भारत में मौसम कुछ राहत भरा रहेगा। 14 से 17 अप्रैल के बीच असम, मेघालय और अरुणाचल प्रदेश में बारिश होने की संभावना है। इस दौरान तेज हवाएं और गरज-चमक भी देखने को मिल सकती है।

Weather Update उमस और गर्म हवाओं से बढ़ेगी परेशानी

मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले एक सप्ताह तक देश के कई हिस्सों में उमस भरा मौसम बना रहेगा। खासकर तटीय और पूर्वी इलाकों में गर्मी के साथ चिपचिपाहट भी लोगों को परेशान करेगी। ऐसे में लोगों को धूप में निकलने से बचने और सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।

Also Read This: Mungeli: क्रूरता की पराकाष्ठा, चरित्र पर संदेह के चलते पति ने पत्नी को जिंदा जलाया, पुलिस ने आरोपी को दबोचा