Vitamin B12 deficiency : शरीर अक्सर छोटी-छोटी समस्याओं के जरिए अंदरूनी कमी का संकेत देता है। कई बार नाखूनों का जल्दी टूट जाना या दिनभर थकान और कमजोरी महसूस होना सामान्य लग सकता है, लेकिन ये संकेत किसी जरूरी पोषक तत्व की कमी की ओर इशारा कर सकते हैं। अगर इन लक्षणों पर समय रहते ध्यान न दिया जाए, तो आगे चलकर बड़ी स्वास्थ्य समस्याएं पैदा हो सकती हैं।
विटामिन बी12 की कमी से जुड़ी परेशानियां
Vitamin B12 deficiency नाखूनों का कमजोर होना और हल्के दबाव में टूट जाना इस बात का संकेत हो सकता है कि शरीर में विटामिन बी12 की कमी है। यह विटामिन शरीर में लाल रक्त कोशिकाओं के निर्माण और नर्वस सिस्टम के सुचारु संचालन के लिए बेहद जरूरी होता है। जब इसकी कमी होती है, तो व्यक्ति को बार-बार थकान, ऊर्जा की कमी और सुस्ती महसूस हो सकती है।
सिर्फ यही नहीं, त्वचा या आंखों में हल्का पीलापन दिखना भी इस कमी का संकेत हो सकता है। कुछ लोगों को चक्कर आना, सांस फूलना या हल्की सी मेहनत में ही कमजोरी महसूस होना जैसी समस्याएं भी हो सकती हैं।
अन्य लक्षण जिन पर रखें ध्यान
Vitamin B12 deficiency की कमी के कारण हाथ-पैरों में झुनझुनी, मतली, दस्त या भूख कम लगना जैसी शिकायतें भी सामने आ सकती हैं। कई मामलों में जीभ में सूजन या जलन (ग्लोसाइटिस) भी देखी जाती है। यदि लंबे समय तक यह कमी बनी रहती है, तो एनीमिया का खतरा बढ़ सकता है।
विशेषज्ञों के अनुसार, इस विटामिन की गंभीर कमी नर्वस सिस्टम को प्रभावित कर सकती है, जिससे मानसिक स्वास्थ्य पर भी असर पड़ता है। डिप्रेशन जैसी समस्याओं का जोखिम भी बढ़ सकता है।
समय पर जांच और संतुलित आहार है जरूरी
Vitamin B12 deficiency यदि ऊपर बताए गए लक्षण लगातार महसूस हो रहे हैं, तो डॉक्टर से परामर्श लेकर जांच करवाना जरूरी है। संतुलित आहार में दूध, दही, अंडे, मछली और फोर्टिफाइड खाद्य पदार्थों को शामिल कर इस विटामिन की कमी को दूर किया जा सकता है।
Disclaimer: यह लेख सामान्य जानकारी के उद्देश्य से लिखा गया है। किसी भी प्रकार की दवा, डाइट या उपचार शुरू करने से पहले चिकित्सकीय सलाह अवश्य लें।
Also Read This: Sasaram: सदर अस्पताल में बदहाल व्यवस्था, व्हीलचेयर न मिलने पर पत्नी को पीठ पर उठाने को मजबूर हुआ पति

