रिपोर्टर: नरेन्द्र ताेमर
Umaria : मध्य प्रदेश के उमरिया जिले में स्थित विश्व प्रसिद्ध बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में नए पर्यटन सत्र का आगाज हो चुका है। मानसून ब्रेक के बाद 1 अक्टूबर से पार्क के प्रवेश द्वार पर्यटकों के लिए आधिकारिक तौर पर खोल दिए गए हैं। पार्क खुलते ही देश-विदेश से बड़ी संख्या में सैलानी वन्यजीवों और खास तौर पर बाघों के रोमांचक दीदार के लिए उमड़ पड़े हैं।
ऑनलाइन बुकिंग फुल, सैलानियों में जबरदस्त उत्साह
Umaria बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के दोबारा खुलने को लेकर पर्यटकों में भारी उत्सुकता देखने को मिल रही है। पार्क की अग्रिम ऑनलाइन बुकिंग में आगामी कई दिनों के लिए सीटें पहले से ही लगभग फुल हो चुकी हैं। मध्य प्रदेश के अलावा देश के विभिन्न राज्यों और विदेशों से पहुंचे पर्यटक जंगल सफारी का भरपूर आनंद ले रहे हैं।
समृद्ध जैव विविधता और बाघों का प्राकृतिक आवास
Umaria बांधवगढ़ अपनी उच्च बाघ घनत्व और समृद्ध जैव विविधता के लिए पूरी दुनिया में विख्यात है। जंगल सफारी के दौरान पर्यटकों को बाघों के अलावा हिरण, तेंदुए, भालू और विभिन्न प्रजातियों के पक्षियों को उनके प्राकृतिक आवास में देखने का अनूठा अनुभव मिल रहा है।
पार्क प्रबंधन ने पूरी कीं चाक-चौबंद व्यवस्थाएं
Umaria नए पर्यटन सत्र के आगमन पर वन विभाग और पार्क प्रबंधन ने सैलानियों की सुविधा और सुरक्षा के लिए पुख्ता इंतजाम किए हैं। सफारी रूटों की मरम्मत, गाइड व्यवस्था और प्रवेश द्वारों पर जांच प्रक्रिया को पूरी तरह सुव्यवस्थित कर दिया गया है, जिससे पर्यटकों को एक सुगम और रोमांचक अनुभव मिल सके।
ये भी पढ़े: MP Weather Update: मानसून की विदाई से पहले बदलेगा मौसम, 3 दिन तेज धूप के बाद इन जिलों में बारिश के आसार

