रिपोर्टर: रंजन कुमार
Sheikhpura : जिले में 80वां स्वतंत्रता दिवस का राष्ट्रीय पर्व अत्यंत हर्षोल्लास, गरिमा और देशभक्ति के वातावरण में संपन्न हुआ। इस अवसर पर मुख्य शासकीय कार्यक्रम का भव्य आयोजन शेखपुरा समाहर्नालय परिसर स्थित खेल मैदान में किया गया। पूरा प्रांगण तिरंगे के रंगों और देशभक्ति के गीतों से गुंजायमान रहा, जहां जिले के कोने-कोने से लोग इस ऐतिहासिक और गौरवशाली क्षण का साक्षी बनने पहुंचे।
Sheikhpura झंडात्तोलन और परेड की सलामी
समारोह के दौरान मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित बिहार सरकार की समाज कल्याण सह जिला प्रभारी मंत्री श्वेता गुप्ता ने विधिवत रूप से ध्वजारोहण कर तिरंगे को नमन किया। झंडात्तोलन से पूर्व प्रभारी मंत्री ने परेड का गहन निरीक्षण किया और मार्च पास्ट के दौरान आकर्षक परेड की सलामी ली। राष्ट्रध्वज फहराने के पश्चात राष्ट्रगान की गूंज से पूरा मैदान देशभक्ति की भावना से सराबोर हो गया।
Sheikhpura प्रभारी मंत्री का संबोधन और विकास का खाका
समारोह में उपस्थित नागरिकों को संबोधित करते हुए प्रभारी मंत्री श्वेता गुप्ता ने सबसे पहले समस्त जिला वासियों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। अपने भाषण के दौरान उन्होंने राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं और शेखपुरा जिले में हुए बुनियादी ढांचे के विकास कार्यों का विस्तार से ब्योरा दिया। उन्होंने कहा कि सरकार समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास का लाभ पहुंचाने और जिले को प्रगति की राह पर आगे ले जाने के लिए पूरी निष्ठा से प्रयासरत है।
जनप्रतिनिधि और वरिष्ठ अधिकारियों की मौजूदगी
इस गरिमामयी राष्ट्रीय समारोह में जिले के कई प्रमुख जनप्रतिनिधि और शीर्ष प्रशासनिक अधिकारी एक साथ मंच साझा करते नजर आए। कार्यक्रम में विधान पार्षद ललन प्रसाद, जदयू विधायक रणधीर कुमार सोनी, जिलाधिकारी शेखर आनंद, पुलिस अधीक्षक हिमांशु तथा जिला परिषद अध्यक्ष निर्मला सिंह मुख्य रूप से शामिल हुए। इसके अलावा विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी, पुलिस बल के जवान, कर्मचारी और भारी संख्या में स्थानीय आम नागरिक मौजूद रहे। ध्वजारोहण के इस आयोजन ने जिला वासियों के बीच राष्ट्रीय एकता, उत्साह और उमंग का एक सकारात्मक संदेश दिया।
ये भी पढ़े: खालसा मिडिल स्कूल में स्वतंत्रता दिवस पर सुहाना को मिला ‘सरदार बख्शीश सिंह स्मृति सम्मान’

