Samastipur Jeweller Murder InvestigationSamastipur Jeweller Murder Investigation
Spread the love

Samastipur Jeweller Murder Investigation:बिहार के समस्तीपुर जिले से एक दहला देने वाली वारदात सामने आई है। यहां दलसिंहसराय थाना क्षेत्र के पगड़ा गांव के पास बीती रात अज्ञात बदमाशों ने एक सोना कारोबारी की सरेआम गोली मारकर हत्या कर दी। मृतक की पहचान 38 वर्षीय राजकुमार पोद्दार के रूप में हुई है, जो अपनी दुकान बंद करके बुलेट बाइक से घर वापस लौट रहे थे। इस दुस्साहसिक घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत और शोक का माहौल है।

दुकान बंद कर घर लौट रहे ज्वेलर को मारी गोली

Samastipur Jeweller Murder Investigation:मिली जानकारी के अनुसार, राजकुमार पोद्दार दलसिंहसराय के काली चौक पर अपनी आभूषण की दुकान चलाते थे। रोज की तरह वे दुकान बंद करके अपनी बुलेट बाइक से अपने गांव पगड़ा लौट रहे थे। रास्ते में पगड़ा गांव के पास पहले से घात लगाए बैठे अपराधियों ने उन्हें निशाना बनाते हुए ताबड़तोड़ गोलियां चला दीं।

गोली लगने से राजकुमार गंभीर रूप से घायल होकर जमीन पर गिर पड़े। प्रत्यक्षदर्शियों और पुलिस के मुताबिक, उन्हें पेट और कमर के पास दो गोलियां लगी थीं, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही दलसिंहसराय थाने की पुलिस फौरन मौके पर पहुंची, शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने घटनास्थल से दो खाली खोखा और एक जिंदा कारतूस भी बरामद किया है।

बाइक और सोने-चांदी से भरा बैग सुरक्षित, लूट की आशंका कम

Samastipur Jeweller Murder Investigation:इस हत्याकांड का सबसे हैरान करने वाला पहलू यह है कि बदमाशों ने वारदात के बाद कारोबारी की बुलेट बाइक या उनके पास मौजूद सोने-चांदी से भरे बैग को हाथ तक नहीं लगाया। बाइक और जेवरात से भरा बैग घटनास्थल पर ही सुरक्षित मिले हैं।

चूंकि सामान और बाइक अपनी जगह पर सुरक्षित हैं, इसलिए इस मामले में लूटपाट के इरादे से हत्या की आशंका फिलहाल कम नजर आ रही है। हालांकि, पुलिस किसी भी पहलू को नजरअंदाज नहीं कर रही है। जांच का मुख्य केंद्र यह है कि क्या अपराधियों ने किसी पुरानी रंजिश के चलते या सोची-समझी साजिश के तहत इस मर्डर को अंजाम दिया है।

पुलिस अधिकारियों ने की जांच, सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही टीम

Samastipur Jeweller Murder Investigation:वारदात की गंभीरता को देखते हुए समस्तीपुर के ग्रामीण एसपी मुकुल कुमार रंजन और दलसिंहसराय के डीएसपी भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने घटनास्थल का बारीकी से मुआयना किया और स्थानीय लोगों व परिजनों से पूछताछ की।

read this:- शेखपुरा: सड़क सुरक्षा समिति की बैठक, डीएम शेखर आनंद ने दिए अतिक्रमण हटाने व सड़क मरम्मत के सख्त निर्देश