SheikhpuraSheikhpura
Spread the love

रिपोर्टर: रंजन कुमार

Sheikhpura RJD’s noise : बिहार में लगातार बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार और बेलगाम होते अपराध के खिलाफ राष्ट्रीय जनता दल (RJD) ने सड़क पर उतरकर मोर्चा खोल दिया है। राज्यव्यापी आंदोलन के आह्वान पर बुधवार को शेखपुरा जिला मुख्यालय के समीप राजद कार्यकर्ताओं ने एक दिवसीय विशाल धरना-प्रदर्शन किया। इस विरोध प्रदर्शन में हजारों की संख्या में पार्टी कार्यकर्ता और स्थानीय लोग शामिल हुए, जिन्होंने सरकार विरोधी नारों से आसमान गुंजा दिया। आंदोलन का नेतृत्व मुख्य रूप से पूर्व राजद विधायक विजय सम्राट, जिला प्रभारी प्रेमा चौधरी और जिलाध्यक्ष संजय सिंह ने किया।

राजद के पूर्व विधायक विजय सम्राट-शेखपुरा
प्रेमा चौधरी – पूर्व विधायक सह जिला प्रभारी शेखपुरा

Sheikhpura RJD’s noise आसमान छूती महंगाई ने तोड़ी आम जनता की कमर: विजय सम्राट

धरना स्थल पर मौजूद जनसैलाब को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक विजय सम्राट ने केंद्र और राज्य की डबल इंजन सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि आज महंगाई पूरी तरह बेलगाम हो चुकी है। जो घरेलू गैस सिलेंडर कभी 400 से 500 रुपये में मिलता था, आज आम जनता को उसे खरीदने के लिए 1000 से 1200 रुपये तक चुकाने पड़ रहे हैं। व्यावसायिक गैस के साथ-साथ पेट्रोल और डीजल की आसमान छूती कीमतों ने गरीब और मध्यम वर्ग का जीना मुहाल कर दिया है। सरकार जनविरोधी नीतियां चलाकर आम आदमी की जेब पर डाका डाल रही है।

Sheikhpura RJD’s noise बिना रिश्वत नहीं होता कोई काम, भ्रष्टाचार में डूबा है सिस्टम

पूर्व विधायक ने नीतीश-भाजपा सरकार को प्रशासनिक विफलता और भ्रष्टाचार के मुद्दे पर आड़े हाथों लिया। उन्होंने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि बिहार के ब्लॉक (अंचल) से लेकर जिला मुख्यालय तक के कार्यालयों में बिना रिश्वत के कोई भी जायज काम नहीं हो रहा है। भ्रष्टाचार का आलम यह है कि सरकारी योजनाओं में घटिया निर्माण के कारण राज्य में लगातार पुल और पुलिया ध्वस्त हो रहे हैं, लेकिन सरकार आंखें मूंदे बैठी है। जनता के टैक्स का पैसा भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ रहा है।

Sheikhpura RJD’s noise बढ़ते अपराध पर जिला प्रभारी की चेतावनी, आंदोलन तेज करने का शंखनाद

राजद की जिला प्रभारी प्रेमा चौधरी ने राज्य की कानून व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए कहा कि बिहार में महाजंगलराज की स्थिति है। आए दिन हत्या, लूट, बलात्कार और गोलीबारी जैसी संगीन वारदातें हो रही हैं, जिससे आम नागरिक खुद को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। उन्होंने दो टूक चेतावनी दी कि यदि सरकार ने बढ़ती महंगाई, भ्रष्टाचार और अपराध पर तुरंत लगाम नहीं लगाई, तो राष्ट्रीय जनता दल इस आंदोलन को और उग्र रूप देगा।

इस शक्ति प्रदर्शन में लट्टू पहलवान, विनय यादव, पन्नू गोप सहित सैकड़ों सक्रिय कार्यकर्ता और पदाधिकारी मुस्तैद रहे।

ये भी पढ़े: Environmental conservation के लिए डबरा में अनोखी पहल: सिविल कोर्ट परिसर में बांटे बर्ड हाउस और सकोरे