RaipurRaipur
Spread the love

रिपोर्टर: योगेन्‍द्र सिंह

Raipur : छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से एक बेहद घिनौनी और शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। रायपुर के गोलबाजार थाना क्षेत्र में कुछ लोगों द्वारा महिलाओं और युवतियों के नहाते समय चोरी-छिपे अश्लील वीडियो रिकॉर्ड करने का मामला प्रकाश में आया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए महज 24 घंटे के भीतर एक नाबालिग सहित तीन आरोपियों को धर दबोचा है। आरोपियों के पास से तीन मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं, जिनमें कई महिलाओं के आपत्तिजनक वीडियो मिले हैं।

बाथरूम में नहाते समय छिपकर बनाए गए वीडियो

Raipur यह पूरा मामला रायपुर के गोलबाजार थाना इलाके का है। एक पीड़ित महिला ने थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराते हुए बताया कि जब वह घर के बाथरूम में नहा रही थी, तब मोहल्ले के ही एक नाबालिग लड़के ने चुपके से उसका अश्लील वीडियो बना लिया। संदेह होने पर जब पीड़िता ने आरोपी के दोस्त लक्की तंगील का मोबाइल फोन चेक किया, तो उसमें केवल उस पीड़िता का ही नहीं, बल्कि मोहल्ले की तीन अन्य युवतियों के नहाते वक्त के गुप्त वीडियो भी सुरक्षित मिले। शुरुआती जांच में पता चला कि मुख्य आरोपी नाबालिग ने ये आपत्तिजनक वीडियो अपने दोस्तों कृष्णा लंगोटे और लक्की तंगील को भी भेज दिए थे।

शिकायत मिलते ही हरकत में आई गोलबाजार पुलिस

Raipur घटना की गंभीरता को भांपते हुए गोलबाजार थाना पुलिस ने बिना किसी देरी के मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 77 और आईटी एक्ट की धारा 66-E के तहत अपराध पंजीबद्ध किया। पुलिस टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए तीनों आरोपियों की पहचान कर उन्हें हिरासत में ले लिया। आरोपियों की निशानदेही पर तीन स्मार्टफोन्स भी जब्त किए गए हैं, जिनमें ये तमाम आपत्तिजनक वीडियो मौजूद थे। पुलिस अब इस बात की भी गहराई से जांच कर रही है कि क्या इन वीडियो को आगे कहीं और भी शेयर किया गया था।

दो वयस्क आरोपी जेल भेजे गए, नाबालिग बाल संप्रेक्षण गृह दाखिल

Raipur पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए बालिग आरोपियों की पहचान कृष्णा लंगोटे (निवासी- रोहिणी मंदिर के पास, बांसटाल) और लक्की तंगील (निवासी- शीतला मंदिर के सामने, शास्त्री मार्केट, बांसटाल) के रूप में हुई है। पुलिस ने दोनों बालिग आरोपियों को सक्षम न्यायालय में पेश करने के बाद न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है, जबकि इस कुकृत्य में शामिल नाबालिग को नियमानुसार बाल संरक्षण गृह भेज दिया गया है। पुलिस इस मामले के सभी पहलुओं की गंभीरता से तस्दीक कर रही है।

ये भी पढ़े: शेखपुरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: दुर्गापूजा चेकिंग के दौरान मवेशी तस्करी का भंडाफोड़, 54 मवेशी लदा ट्रक जब्त