QS World University RankingsQS World University Rankings
Spread the love

QS World University Rankings : केंद्र सरकार ने संसद में जानकारी दी है कि ‘नेशनल इंस्टीट्यूशनल रैंकिंग फ्रेमवर्क’ (NIRF) की शुरुआत के बाद से वैश्विक स्तर पर भारतीय उच्च शिक्षण संस्थानों के प्रदर्शन में अभूतपूर्व सुधार हुआ है। ‘क्यूएस वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग’ में जगह बनाने वाले भारतीय संस्थानों की संख्या साल 2015 के 11 से बढ़कर अब 52 हो गई है। इस अंतरराष्ट्रीय सूची में 118वीं वैश्विक रैंक के साथ IIT दिल्ली देश भर में शीर्ष स्थान पर कायम है, जबकि IIT बॉम्बे और IIT मद्रास क्रमशः दूसरे और तीसरे स्थान पर हैं।

QS World University Rankings NIRF से बढ़ा प्रतिस्पर्धात्मक माहौल और गुणवत्ता

शिक्षा राज्य मंत्री सुकांत मजूमदार ने लोकसभा में एक लिखित उत्तर में बताया कि 2015 में शुरू की गई NIRF रैंकिंग प्रणाली ने भारतीय विश्वविद्यालयों में गुणवत्ता और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा को बढ़ावा दिया है। यह रैंकिंग मुख्यतः पाँच मानकों—शिक्षण एवं संसाधन, शोध, स्नातक परिणाम, आउटरीच और धारणा के आधार पर तय की जाती है। NIRF में भाग लेने वाले संस्थानों की संख्या 2021 के 4,030 से बढ़कर अब 7,692 तक पहुँच गई है।

QS World University Rankings प्रमुख शीर्ष भारतीय संस्थान और उनकी वैश्विक रैंकिंग

वैश्विक सूची में जगह बनाने वाले 52 भारतीय संस्थानों में IITs, केंद्रीय विश्वविद्यालयों और निजी शैक्षणिक संस्थानों का दबदबा रहा। शीर्ष संस्थानों की स्थिति इस प्रकार है:

क्यूएस (QS) वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग में जगह बनाने वाले सभी 52 भारतीय शैक्षिक संस्थानों की पूरी सूची नीचे दी गई है:

क्रमशैक्षिक संस्थानQS वर्ल्ड रैंकिंग
1IIT दिल्ली118 रैंक
2IIT बॉम्बे134 रैंक
3IIT मद्रास170 रैंक
4IIT खड़गपुर205 रैंक
5इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस (IISc), बैंगलोर221 रैंक
6IIT कानपुर221 रैंक
7दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU)322 रैंक
8IIT रुड़की335 रैंक
9IIT गुवाहाटी349 रैंक
10शूलनी यूनिवर्सिटी ऑफ बायोटेक्नोलॉजी एंड मैनेजमेंट साइंस, सोलन452 रैंक
11अन्ना यूनिवर्सिटी, चेन्नई470 रैंक
12IIT BHU, वाराणसी510 रैंक
13चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी, पंजाब526 रैंक
14IIT इंदौर546 रैंक
15जवाहर लाल नेहरू यूनिवर्सिटी (JNU), दिल्ली555 रैंक
16बिरला इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एंड साइंस (BITS), पिलानी575 रैंक
17IIT हैदराबाद588 रैंक
18वीआईटी वेल्लोर (VIT Vellore)597 रैंक
19सिम्बायोसिस इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी655 रैंक
20जामिया मिलिया इस्लामिया, दिल्ली686 रैंक
21IIT धनबाद701-710 रैंक
22थापर इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी, पटियाला701-710 रैंक
23भारथियार (Bharathiar) यूनिवर्सिटी, कोयंबटूर711-720 रैंक
24जाधवपुर यूनिवर्सिटी, कोलकाता721-730 रैंक
25NIT तिरुचिरापल्ली (NIT Trichy)721-730 रैंक
26ओपी जिंदल ग्लोबल यूनिवर्सिटी, सोनीपत751-760 रैंक
27लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (LPU), चहेरू791-800 रैंक
28सावित्रीबाई फुले पुणे यूनिवर्सिटी791-800 रैंक
29सवीथा इंस्टीट्यूट (SIMATS), तमिलनाडु801-850 रैंक
30IIT गांधीनगर851-900 रैंक
31मणिपाल एकेडमी ऑफ हायर एजुकेशन (MAHE)851-900 रैंक
32यूनिवर्सिटी ऑफ हैदराबाद851-900 रैंक
33एमिटी यूनिवर्सिटी, नोएडा901-950 रैंक
34यूनिवर्सिटी ऑफ कोलकाता901-950 रैंक
35यूनिवर्सिटी ऑफ मुंबई901-950 रैंक
36UPES, देहरादून901-950 रैंक
37बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU), वाराणसी951-1000 रैंक
38अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी (AMU)1001-1200 रैंक
39चितकारा यूनिवर्सिटी, राजपुरा1001-1200 रैंक
40गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU)1001-1200 रैंक
41IIT टेक्नोलॉजी भुवनेश्वर1001-1200 रैंक
42कलिंगा इंस्टीट्यूट ऑफ इंडस्ट्रियल टेक्नोलॉजी (KIIT), भुवनेश्वर1001-1200 रैंक
43पंजाब यूनिवर्सिटी, चंडीगढ़1001-1200 रैंक
44शिव नादर यूनिवर्सिटी, दादरी1001-1200 रैंक
45एसआरएम इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी (SRM)1001-1200 रैंक
46अमृता विश्व विद्यापीठम1201-1400 रैंक
47गलगोटियास यूनिवर्सिटी (Galgotias University)1201-1400 रैंक
48IIIT इलाहाबाद, प्रयागराज1201-1400 रैंक
49सत्यबामा इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी1201-1400 रैंक
50शिक्षा ‘ओ’ अनुसंधान (SOA), भुवनेश्वर1201-1400 रैंक
51जामिया हमदर्द, नई दिल्ली1401+ रैंक
52पोंडिचेरी यूनिवर्सिटी1401+ रैंक

निजी और डीम्ड विश्वविद्यालयों का भी शानदार प्रदर्शन

आईआईटी और केंद्रीय विश्वविद्यालयों के अलावा अन्ना यूनिवर्सिटी, BITS पिलानी, चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी, VIT वेल्लोर, एमिटी यूनिवर्सिटी और लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (LPU) जैसे निजी व डीम्ड संस्थानों ने भी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज कराई है। शिक्षा मंत्रालय का मानना है कि नीतिगत सुधारों और शोध पर दिए जा रहे जोर के कारण आने वाले वर्षों में भारतीय शैक्षणिक संस्थानों की रैंकिंग में और सुधार देखने को मिलेगा।

ये भी पढ़े: सुभाष चंद्र बोस की अस्थियां भारत लाने की पहल, बेटी की याचिका पर केंद्र को SC का नोटिस