DelhiDelhi
Spread the love

रिपोर्टर: गनेश सिंह

Delhi : 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली स्थित लाल किले की प्राचीर से देशवासियों को संबोधित किया। अपने भाषण में उन्होंने ‘विकसित भारत’ के संकल्प को दोहराते हुए युवाओं के सशक्तिकरण, महिला भागीदारी, रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भरता और देश के समग्र विकास के लिए कई महत्वपूर्ण योजनाओं व प्राथमिकताओं की रूपरेखा प्रस्तुत की। उन्होंने भारत की प्रगति को दिशा देने के लिए “शक्ति की सप्तधारा” का आह्वान किया।

Delhi युवाओं और शिक्षा क्षेत्र के लिए बड़े ऐलान

देश के युवाओं का भविष्य संवारने के लिए प्रधानमंत्री ने प्रतियोगिता परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए मुफ्त ऑनलाइन कोचिंग नेटवर्क की घोषणा की, ताकि मध्यम और गरीब वर्ग के परिवारों पर आर्थिक बोझ न पड़े। इसके अलावा, तकनीकी क्षेत्र में भारत की पकड़ मजबूत करने के लिए 1 साल के भीतर 1 करोड़ युवाओं को एआई (AI) की ट्रेनिंग देने का लक्ष्य रखा गया है। खेलों को बढ़ावा देने और 2036 ओलंपिक की दावेदारी को मजबूत करने के उद्देश्य से 5 से 15 वर्ष के बच्चों के लिए देशव्यापी ‘स्पोर्ट्स टैलेंट हंट’ शुरू किया जाएगा। वहीं, उच्च शिक्षा और मेडिकल क्षेत्र का जिक्र करते हुए उन्होंने बताया कि 2014 के बाद देश में मेडिकल सीटों की संख्या दोगुनी की गई है।

Delhi महिला सशक्तिकरण और राजनीति में भागीदारी पर जोर

महिलाओं के आर्थिक और सामाजिक उत्थान को रेखांकित करते हुए पीएम मोदी ने ‘लखपति दीदी’ योजना की सफलता साझा की। उन्होंने बताया कि 3 करोड़ महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने का लक्ष्य हासिल करने के बाद अब 6 करोड़ महिलाओं को ‘लखपति दीदी’ बनाने का नया लक्ष्य रखा गया है। इसके साथ ही, उन्होंने संसद और राज्य विधानसभाओं में महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण (महिला आरक्षण) देने के लिए देश के सभी राजनीतिक दलों से एक साथ आने और इसे जल्द से जल्द लागू करने की अपील की।

सुरक्षा, ऊर्जा और रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भरता

सुरक्षा और रक्षा क्षेत्र की उपलब्धियों पर बात करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि देश में माओवादी हिंसा और नक्सलवाद अब अपनी अंतिम सांसें गिन रहा है। उन्होंने देश को रक्षा विनिर्माण का ग्लोबल हब बनाने का आह्वान किया, जिसमें हाइपरसोनिक तकनीक और ड्रोन सिस्टम में आत्मनिर्भरता मुख्य बिंदु हैं। ऊर्जा क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनने के लिए 2047 तक 100 गीगावाट न्यूक्लियर एनर्जी का लक्ष्य रखा गया है, जिसके तहत अगले कुछ वर्षों में 5 नए परमाणु रिएक्टर शुरू किए जाएंगे। इसके अतिरिक्त, सेमीकंडक्टर निर्माण को गति देते हुए आगामी वर्षों में 8 नए सेमीकंडक्टर प्लांट चालू करने की योजना भी साझा की गई।

ये भी पढ़े: मधुपुर के गांधी चौक पर मंत्री हफीजूल हसन ने किया ध्वजारोहण, दी स्वतंत्रता दिवस की बधाई