Ekadashi Vrat May 2026 : हिंदू धर्म में एकादशी व्रत को बेहद पवित्र और फलदायी माना गया है। हर महीने शुक्ल और कृष्ण पक्ष में दो एकादशी पड़ती हैं, लेकिन अधिकमास में आने वाली एकादशी का महत्व कई गुना बढ़ जाता है। अधिक ज्येष्ठ मास के शुक्ल पक्ष की एकादशी को पद्मिनी एकादशी या कमला एकादशी कहा जाता है। यह दुर्लभ एकादशी लगभग तीन साल में एक बार आती है। ऐसे में लोग इसकी सही तारीख को लेकर असमंजस में हैं। आइए जानते हैं 2026 में पद्मिनी एकादशी का व्रत कब रखा जाएगा और इसका शुभ मुहूर्त क्या है।
Ekadashi Vrat May 2026 पद्मिनी एकादशी 2026 कब है?
पंचांग के अनुसार, अधिक ज्येष्ठ शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि की शुरुआत 26 मई 2026 को सुबह 5 बजकर 10 मिनट पर होगी। वहीं इसका समापन 27 मई 2026 को सुबह 6 बजकर 21 मिनट पर होगा।
उदयातिथि के आधार पर पद्मिनी एकादशी का व्रत 27 मई 2026, बुधवार को रखा जाएगा। इसी दिन भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की पूजा का विशेष महत्व रहेगा।
Ekadashi Vrat May 2026 पद्मिनी एकादशी 2026 शुभ मुहूर्त
ब्रह्म मुहूर्त: सुबह 4:34 बजे से सुबह 5:17 बजे तक
विजय मुहूर्त: दोपहर 2:47 बजे से 3:40 बजे तक
गोधूलि मुहूर्त: शाम 7:09 बजे से 7:31 बजे तक
Ekadashi Vrat May 2026 पद्मिनी एकादशी पारण समय 2026
एकादशी व्रत का पारण द्वादशी तिथि में किया जाता है।
पारण तिथि: 28 मई 2026
पारण का शुभ समय: सुबह 6:01 बजे से सुबह 7:56 बजे तक
धार्मिक मान्यता के अनुसार, द्वादशी समाप्त होने से पहले व्रत का पारण करना शुभ माना जाता है।
Ekadashi Vrat May 2026 पद्मिनी एकादशी व्रत का महत्व
मान्यता है कि पद्मिनी एकादशी का व्रत करने से भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की विशेष कृपा प्राप्त होती है। इस दिन विधि-विधान से पूजा करने पर सुख-समृद्धि, धन-धान्य और पारिवारिक खुशहाली बनी रहती है। साथ ही निसंतान दंपतियों को संतान सुख की प्राप्ति का आशीर्वाद मिलता है।
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इस व्रत से व्यक्ति को पापों से मुक्ति और पुण्य की प्राप्ति होती है।
Disclaimer: यह जानकारी धार्मिक मान्यताओं और पंचांग पर आधारित है। अलग-अलग क्षेत्रों और पंचांगों के अनुसार तिथियों एवं मुहूर्त में अंतर संभव है।
ये भी पढ़े: Russia-Ukraine युद्ध में फिर उबाल: कीव पर बड़े हमलों का अलर्ट, विदेशी नागरिकों को देश छोड़ने की हिदायत

