MungerMunger
Spread the love

रिपोर्टर: अजहर खान

Munger Illegal Liquor Seized : बिहार में पूर्ण शराबबंदी को प्रभावी रूप से लागू करने के लिए मुंगेर पुलिस लगातार मुस्तैद है। इसी कड़ी में बरियारपुर थाना पुलिस ने नेशनल हाईवे (NH-80) पर अवैध शराब की तस्करी के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने थाना मोड़ के पास घेराबंदी कर एक पिकअप वैन को रोका, जिसके भीतर बनाए गए एक बेहद शातिर गुप्त चेंबर (सीक्रेट बॉक्स) से भारी मात्रा में अवैध देशी शराब बरामद की गई है।

Munger Illegal Liquor Seized गुप्त चेंबर खोलते ही दंग रह गई पुलिस, 493.8 लीटर शराब बरामद

थाना पुलिस को इलाके से अवैध शराब की खेप गुजरने का इनपुट मिला था। इस सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए जब थाना मोड़ के पास संदिग्ध पिकअप वाहन को रोककर उसकी गहन तलाशी ली गई, तो पुलिस कर्मी भी हैरान रह गए। तस्करों ने वाहन की बॉडी में छुपाकर एक बड़ा गुप्त चेंबर बना रखा था। जब इस चेंबर को खोला गया, तो उसके भीतर से कुल 493.8 लीटर अवैध देशी शराब की बोतलें और पाउच बरामद हुए।

Munger Illegal Liquor Seized समस्तीपुर का चालक धीरज पोद्दार गिरफ्तार, गाड़ी जब्त

पुलिस ने मौके से ही पिकअप चला रहे मुख्य तस्कर को दबोच लिया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान समस्तीपुर जिले के मोहिउद्दीनगर निवासी धीरज कुमार पोद्दार के रूप में की गई है। बरियारपुर थाना पुलिस ने अवैध शराब की इस बड़ी खेप के साथ तस्करी में इस्तेमाल किए जा रहे पिकअप वाहन को भी आधिकारिक रूप से जब्त कर लिया है।

Munger Illegal Liquor Seized दूसरे जिले में सप्लाई की थी तैयारी, बैकवर्ड-फॉरवर्ड लिंकेज खंगाल रही पुलिस

शुरुआती पूछताछ और तफ्तीश के आधार पर पुलिस का अनुमान है कि समस्तीपुर का यह गिरोह मुंगेर के रास्ते किसी अन्य जिले में शराब की बड़ी खेप को खपाने की फिराक में था। गिरफ्तार चालक धीरज से पुलिस की विशेष टीम कड़ी पूछताछ कर रही है। मद्यनिषेध और उत्पाद अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है। पुलिस अब इस बात का पता लगाने में जुटी है कि शराब की यह खेप किस माफिया ने तैयार करवाई थी और इसे मुंगेर में किस डीलर तक पहुंचाया जाना था।

ये भी पढ़े: Munger Police Arms Smuggler Arrested: मुंगेर में हथियारों की बड़ी खेप बरामद, ५ देसी पिस्टल और मैगजीन के साथ कूरियर बॉय गिरफ्तार, भागलपुर से बरदह तक फैला था नेटवर्क

You missed