रिपोर्टर: अतहर खान
Munger : बिहार के मुंगेर जिले से रिश्तों को शर्मसार करने वाली एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। सात फेरे लेकर जिस जीवनसाथी के साथ उम्रभर निभाने का वादा किया था, उसी पत्नी ने हैवानियत की सारी हदें पार कर दीं। मुंगेर के रहने वाले मोहम्मद फैसल खान इस वक्त अस्पताल के बिस्तर पर जिंदगी और असहनीय दर्द से जूझ रहे हैं। घरेलू कलह के दौरान पत्नी ने धारदार हथियार से अपने ही पति के गुप्तांग पर हमला कर उसे लहूलुहान कर दिया, जिसके बाद युवक को गंभीर हालत में सदर अस्पताल से हायर सेंटर रेफर करना पड़ा है।
Munger कड़वाहट और अवैध संबंधों के शक में बदला पवित्र रिश्ता
मोहम्मद फैसल खान का निकाह 13 अप्रैल 2025 को भागलपुर के कबीरपुर में बेहद धूमधाम और अरमानों के साथ हुआ था। परिजनों को उम्मीद थी कि नई बहू के आने से घर में खुशहाली आएगी, लेकिन फैसल के मुताबिक शादी के कुछ ही दिनों बाद उनके वैवाहिक जीवन में कड़वाहट घुलने लगी। पीड़ित पति का आरोप है कि उसकी पत्नी का किसी अन्य युवक के साथ अवैध संबंध है, जिसके कारण वह अक्सर फोन पर व्यस्त रहती थी। कई बार समझाने और मना करने के बावजूद उसने अपनी आदत नहीं बदली, जिसे लेकर घर में आए दिन तीखी बहस और विवाद होने लगा था।
Munger रात के सन्नाटे में वारदात, लाखों के जेवर समेट मायके फरार
घटना वाले दिन दोपहर में फैसल की पत्नी का उसकी सास (फैसल की मां) के साथ किसी बात को लेकर भारी विवाद हुआ था। फैसल जब देर रात काम से लौटकर अपने कमरे में सोने गया, तो पत्नी वहां पहुंची और दोबारा झगड़ा शुरू कर दिया। विवाद इस कदर बढ़ा कि गुस्से से आगबबूला पत्नी ने फैसल के गुप्तांग पर जानलेवा हमला कर दिया। आनन-फानन में परिजन फैसल को लेकर डॉक्टर के पास भागे, जहां उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों को पीड़ित के गुप्तांग में छह टांके लगाने पड़े। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी पत्नी घर में रखे लाखों रुपये के कीमती जेवरात और नकदी समेटकर रातों-रात अपने मायके फरार हो गई।
Munger चार महीने की मासूम बच्ची के भविष्य पर मंडराया संकट
पीड़ित फैसल के अनुसार, उसकी पत्नी शादी के बाद से ही परिवार से अलग रहने की जिद पर अड़ी थी और छोटी-छोटी बातों को तूल देती थी। इस तनावपूर्ण माहौल के बीच करीब चार महीने पहले उनके घर एक मासूम बेटी ने जन्म लिया। परिवार को लगा कि बच्ची के आने से दूरियां मिटेंगी, लेकिन कड़वाहट कम नहीं हुई। अस्पताल के बेड पर दर्द से कराह रहे फैसल को अपनी शारीरिक स्थिति से ज्यादा अपनी चार महीने की दुधमुंही बच्ची के भविष्य की चिंता सता रही है। फिलहाल स्थानीय पुलिस ने मामले को संज्ञान में लेकर गहन जांच शुरू कर दी है और सच का पता लगाने का प्रयास कर रही है।
ये भी पढ़े: India-Pak Border पर बढ़ेगी चौकसी: 15 किमी के दायरे से हटेगा अतिक्रमण, 41 गांवों का बनेगा ‘सिक्योरिटी मैप’

