MP Cabinet DecisionsMP Cabinet Decisions
Spread the love

रिपोर्टर: रंजीत सिंह

MP Cabinet Decisions : भोपाल स्थित मंत्रालय में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में राज्य मंत्रिमंडल की एक महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई। बैठक के बाद कैबिनेट मंत्री चेतन कश्यप ने प्रेस ब्रीफिंग में लिए गए अहम फैसलों की जानकारी दी। मोहन सरकार ने इस बैठक में आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ (EOW) के सुदृढ़ीकरण के लिए 345 करोड़ रुपये की भारी-भरकम राशि मंजूर की है। इसके साथ ही, कम बारिश की मार झेल रहे प्रदेश के 12 जिलों के किसानों को राहत देने और नर्मदा घाटी विकास प्राधिकरण की विभिन्न योजनाओं को जारी रखने के प्रस्तावों पर मुहर लगाई गई है।

EOW के लिए 345 करोड़ मंजूर, चार जिलों की विकास योजनाओं को 3,378 करोड़ की स्वीकृति

MP Cabinet Decisions भ्रष्टाचार पर नकेल कसने के लिए सरकार ने आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ (EOW) के बुनियादी ढांचे और प्रशासनिक मजबूती के लिए 345 करोड़ रुपये स्वीकृत किए हैं। मंत्री चेतन कश्यप ने बताया कि नगरीय निकायों से जुड़े मामलों में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) जैसी आधुनिक तकनीकों के इस्तेमाल से 392 लोगों के खिलाफ कार्रवाई की गई है। इसके अलावा, छिंदवाड़ा, सागर, सिवनी और मुरैना जिलों की नर्मदा घाटी विकास प्राधिकरण (NVDA) से जुड़ी चार प्रमुख जल व सिंचाई परियोजनाओं को निरंतर जारी रखने के लिए 3,378 करोड़ रुपये मंजूर किए गए हैं।

कम बारिश से प्रभावित 12 जिलों के किसानों का होगा आकलन, मदद की तैयारी

MP Cabinet Decisions बैठक में प्रदेश के 12 जिलों में हुई कम बारिश और उससे फसलों पर पड़े प्रभाव पर चिंता व्यक्त की गई। सरकार ने निर्णय लिया है कि इन जिलों में बारिश और कृषि स्थितियों का तुरंत विस्तृत आकलन कराया जाएगा, ताकि प्रभावित किसानों को नियमानुसार आवश्यक आर्थिक व कृषि सहायता दी जा सके। इसके साथ ही ‘किसान कल्याण वर्ष’ के अंतर्गत संचालित विभिन्न योजनाओं और अब तक किए गए कार्यों की समीक्षा करते हुए किसानों के हित में नए प्रयासों को तेज करने के निर्देश दिए गए।

दीपावली पर मिट्टी के दीये खरीदने के निर्देश और राज्योत्सव की तैयारियां

MP Cabinet Decisions मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सभी मंत्रियों को निर्देश दिया कि वे अपने-प्रभार वाले जिलों में स्थानीय कुम्हारों और पारंपरिक माटी कला को बढ़ावा देने के लिए पहल करें। उन्होंने लोगों से दीपावली पर मिट्टी के दीये और स्थानीय उत्पाद खरीदने की अपील की। इसके अलावा, कैबिनेट ने ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत आयोजित 1,345 शिविरों की समीक्षा की। साथ ही 31 अक्टूबर को सरदार वल्लभभाई पटेल जयंती, 1 नवंबर को मध्य प्रदेश स्थापना दिवस और 15 नवंबर को जनजातीय गौरव दिवस (भगवान बिरसा मुंडा जयंती) को पूरे प्रदेश में गरिमामय तरीके से मनाने की तैयारियों पर चर्चा की गई।

ये भी पढे: MP SI परीक्षा से पहले उम्मीदवारों की बढ़ी मुश्किलें: त्योहारों के बीच टिकट न मिलने से छात्र परेशान