LucknowLucknow
Spread the love

सड़कों पर उड़ते प्रतिबंधित मांझे से बढ़ रहा खतरा, नागरिकों ने प्रशासन से कड़ी कार्रवाई की मांग की

By: Ishu Kumar

Lucknow : उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में एक बार फिर चाइनीज मांझे का खतरनाक असर देखने को मिला है। हुसैनगंज इलाके में पशुपालन विभाग के एक कर्मचारी गंभीर रूप से घायल हो गए। जानकारी के अनुसार कर्मचारी रामखेलावन स्कूटी से अपने घर लौट रहे थे, तभी अचानक हवा में उड़ रहे चाइनीज मांझे की चपेट में आ गए।

मांझा उनकी गर्दन से टकराते ही गहरा कट लग गया और वह सड़क पर ही घायल अवस्था में गिर पड़े। मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत उन्हें संभाला और बिना देरी किए नजदीकी सिविल अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों के मुताबिक समय पर अस्पताल पहुंचाने से उनकी हालत फिलहाल स्थिर है और उनका उपचार जारी है। इस घटना के बाद इलाके में लोगों के बीच चिंता का माहौल बन गया है।

नाका पुल के पास छात्र के चेहरे पर लगा मांझा

Lucknow चाइनीज मांझे से जुड़ी दूसरी घटना नाका पुल इलाके में सामने आई। यहां एक छात्र बाइक से कहीं जा रहा था, तभी अचानक हवा में उड़ रहा मांझा उसके चेहरे से टकरा गया। मांझा लगते ही छात्र के चेहरे पर गहरा घाव हो गया और वह दर्द से तड़पने लगा।

घटना के बाद आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत मदद की और उसे नजदीकी अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद छात्र के चेहरे पर दो टांके लगाए। हालांकि छात्र की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है, लेकिन इस घटना ने फिर से यह सवाल खड़ा कर दिया है कि प्रतिबंध के बावजूद चाइनीज मांझा शहर में कैसे बिक रहा है।

शहर में बढ़ रहा खतरा, प्रशासन से कार्रवाई की मांग

Lucknow लगातार सामने आ रही ऐसी घटनाओं ने शहरवासियों की चिंता बढ़ा दी है। सड़कों पर उड़ता चाइनीज मांझा खासतौर पर दोपहिया वाहन चालकों और राहगीरों के लिए गंभीर खतरा बनता जा रहा है। कई बार यह मांझा गर्दन, चेहरे या हाथ में गहरे घाव कर देता है, जिससे जान का भी खतरा बन सकता है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि सरकार और प्रशासन द्वारा चाइनीज मांझे पर प्रतिबंध लगाया गया है, लेकिन इसके बावजूद कई जगहों पर इसकी बिक्री और उपयोग जारी है। नागरिकों ने प्रशासन से मांग की है कि ऐसे मांझे की बिक्री करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए और बाजारों में विशेष अभियान चलाकर इसे पूरी तरह प्रतिबंधित किया जाए।

प्रशासन ने भी लोगों से अपील की है कि वे प्रतिबंधित मांझे का उपयोग न करें और यदि कहीं इसकी बिक्री या इस्तेमाल होता दिखे तो तुरंत पुलिस या संबंधित अधिकारियों को जानकारी दें, ताकि समय रहते ऐसी खतरनाक घटनाओं को रोका जा सके।

Also Read This: T20 World Cup 2026: इंग्लैंड को हराकर फाइनल में पहुंची टीम इंडिया, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दी बधाई

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *