KatiharKatihar
Spread the love

रिपोर्टर: मनोज कुमार

Katihar : बिहार में पूर्ण शराबबंदी कानून को कड़ाई से लागू करने के लिए मद्य निषेध विभाग लगातार एक्शन मोड में है। इसी कड़ी में विभाग की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर शुक्रवार तड़के कटिहार रेलवे स्टेशन और रेलवे पार्सल कार्यालय (बाटा चौक) के पास एक बड़ी छापेमारी को अंजाम दिया। इस सघन अभियान के दौरान टीम ने शराब की एक बड़ी खेप बरामद करते हुए दो अंतर-जिला तस्करों को रंगे हाथ दबोच लिया।

Katihar सुपौल और सहरसा के तस्कर चढ़े पुलिस के हत्थे

गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान सुपौल जिले के रहने वाले संजय कुमार और सहरसा निवासी संजीव कुमार के रूप में हुई है। मद्य निषेध टीम ने जब संदिग्ध अवस्था में घूम रहे इन दोनों युवकों की तलाशी ली, तो इनके पास से भारी मात्रा में अवैध शराब बरामद हुई। आरोपी संजय कुमार के पास से 15 लीटर बीयर और संजीव कुमार के पास से 8.110 लीटर विदेशी शराब व बीयर की बोतलें जब्त की गईं।

Katihar हाटे बाजार एक्सप्रेस से भी बरामद हुई खेप, कुल 55 लीटर से अधिक शराब जब्त

पार्सल कार्यालय के पास हुई इस कार्रवाई के अलावा मद्य निषेध विभाग ने कटिहार स्टेशन पर खड़ी हाटे बाजार एक्सप्रेस ट्रेन में भी सघन तलाशी अभियान चलाया। इस दौरान ट्रेन के कोच से लावारिस हालत में रखी 32 लीटर बीयर बरामद की गई। शुक्रवार को हुई इस पूरी कार्रवाई के दौरान कुल मिलाकर 55.110 लीटर विदेशी शराब और बीयर जब्त की गई है।

Katihar कानूनी शिकंजे में आरोपी, बैकवर्ड लिंकेज की जांच शुरू

मद्य निषेध विभाग ने जब्त शराब को अपने कब्जे में लेकर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। अधिकारियों के मुताबिक, दोनों तस्करों के खिलाफ उत्पाद अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। पुलिस अब पूछताछ के जरिए यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि शराब की यह खेप कहां से लाई जा रही थी और इसे कटिहार व आस-पास के इलाकों में किसे डिलीवर किया जाना था।

ये भी पढ़े: Humanity put to shame in Rohtas: डेहरी में कचरे के ढेर से मिला नवजात बच्ची का शव, इलाके में सनसनी