JamshedpurJamshedpur
Spread the love

रिपोर्टर: प्रेम श्रीवास्‍तव

Jamshedpur : सावन माह के पावन अवसर पर जमशेदपुर के साकची बाजार स्थित श्री श्री साकची शिव मंदिर में मंगलवार (11 अगस्त) को लगातार पांचवें वर्ष सहस्त्रघट जलाभिषेक पूजा का आयोजन किया गया। स्व. विनोद कुमार अग्रवाल की स्मृति में लालचंद अग्रवाल एवं बबलू अग्रवाल सपरिवार द्वारा आयोजित इस धार्मिक अनुष्ठान में सुलतानगंज से लाए गए 12 हजार लीटर गंगाजल से भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक किया गया। इस दौरान 1100 श्रद्धालुओं के बीच नि:शुल्क गंगाजल डिब्बों में वितरित किया गया।

Jamshedpur हर-हर महादेव के जयघोष से गुंजायमान हुआ मंदिर परिसर

पंडित बिपिन के आचार्यत्व में 11 विद्वान पंडितों ने सामूहिक रूप से वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूजन संपन्न कराया। सुबह 10 बजे शिव पूजन के बाद दोपहर 1 बजे से भव्य जलाभिषेक हुआ। संध्या 5 बजे भोले बाबा का फूलों की लड़ियों से अलौकिक श्रृंगार एवं महाआरती की गई। इस आयोजन में पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास सहित शहर के कई गणमान्य लोग एवं सैकड़ों श्रद्धालु शामिल हुए।

Jamshedpur 25 अगस्त को साकची अग्रसेन भवन में सजेगा जीण माता का दरबार

धार्मिक संस्था ‘श्री जीण माता परिवार’ द्वारा आगामी 25 अगस्त को साकची स्थित श्री अग्रसेन भवन में ‘जीण माता का सिंघारा एवं झूलन उत्सव’ बड़े ही धूमधाम से मनाया जाएगा। संस्था के संस्थापक शंभु खन्ना और अध्यक्ष तुलसी खेमका ने बताया कि कार्यक्रम दोपहर 3:30 बजे से शुरू होगा, जिसमें माता का अलौकिक श्रृंगार, 56 भोग प्रसाद, भजनों पर नृत्य, अंताक्षरी, तंबोला और जन्मोत्सव मुख्य आकर्षण रहेंगे।

महिलाओं के लिए झूला, मेहंदी और कोलकाता के कलाकारों की प्रस्तुति

महोत्सव में कोलकाता के प्रसिद्ध भजन गायक नीरज अग्रवाल एवं स्थानीय कलाकार मोनू शर्मा माता का गुणगान करेंगे। महिलाओं के लिए झूला और मेहंदी की विशेष व्यवस्था की गई है, जिसके कूपन शंभू खन्ना के पास उपलब्ध हैं। जीण माता परिवार के सभी सदस्य कार्यक्रम को भव्य बनाने की तैयारियों में जुटे हुए हैं।

ये भी पढ़े: कटिहार में ₹7 हजार के विवाद में ई-रिक्शा चालक की निर्मम हत्या, फलका पुलिस ने 72 घंटे में 3 आरोपियों को किया गिरफ्तार