रिपोर्टर: प्रेम श्रीवास्तव
Jamshedpur : लौहनगरी जमशेदपुर में आगामी 23 अगस्त को ‘ग्लोबल प्राइड ऑफ इंडिया अवार्ड्स 2026’ का भव्य आयोजन होने जा रहा है। ‘द ग्लोबल बिजनेस’ के बैनर तले आयोजित इस सम्मान समारोह का मुख्य उद्देश्य व्यापार, चिकित्सा, शिक्षा, समाज सेवा, कला और मनोरंजन के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले उद्यमियों, पेशेवरों और प्रतिभाओं को मंच प्रदान कर सम्मानित करना है।
Jamshedpur बॉलीवुड अभिनेत्री हुमा कुरैशी होंगी मुख्य आकर्षण
इस प्रतिष्ठित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में चर्चित बॉलीवुड अदाकारा हुमा कुरैशी शामिल होंगी। ‘गैंग्स ऑफ वासेपुर’ और ‘जॉली एलएलबी 2’ जैसी फिल्मों में अपनी दमदार एक्टिंग का लोहा मनवा चुकीं हुमा कुरैशी की उपस्थिति इस आयोजन का मुख्य केंद्र रहेगी। वर्तमान में वह अपनी आने वाली फिल्म ‘टॉक्सिक: ए फेयरी टेल फॉर ग्रोन-अप्स’ को लेकर भी काफी सुर्खियों में हैं।
Jamshedpur प्रतिभाओं को प्रोत्साहन और युवाओं के लिए प्रेरणा
आयोजक मिक्कू सिंह, सचिन कुमार और अविनाश सिंह ने साझा किया कि इस आयोजन का उद्देश्य उन लोगों की मेहनत और उपलब्धियों को पहचान देना है जिन्होंने अपने क्षेत्रों में नए आयाम स्थापित किए हैं। उन्होंने बताया कि इस मंच के माध्यम से न केवल उत्कृष्ट कार्य करने वालों को सराहा जाएगा, बल्कि यह आयोजन नई पीढ़ी और युवाओं को भी अपने-अपने क्षेत्र में बेहतर करने के लिए प्रेरित करेगा।
जोर-शोर से जारी हैं तैयारियां
समारोह को यादगार और भव्य बनाने के लिए कोर ऑर्गेनाइजिंग टीम दिन-रात तैयारियों में जुटी है। इस आयोजन को सफल बनाने में आशा सिंह, अमित वर्मा, हर्ष सिंह, कशिश कुमारी, देबारती बैद्य, अभिषेक, आरफिन अशरफ और बसंत दास अहम भूमिका निभा रहे हैं।
कार्यक्रम का विवरण:
- कार्यक्रम: ग्लोबल प्राइड ऑफ इंडिया अवार्ड्स 2026
- दिनांक: 23 अगस्त 2026
- आयोजक: द ग्लोबल बिजनेस
- विशेष अतिथि: हुमा कुरैशी (अभिनेत्री)
- संपर्क सूत्र: 7070724666, 6200962850

